सूर्य ग्रहण 2024 : आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या रहेगा समय? भारत के लोगों पर कितना पड़ेगा असर? जानिए पूरा अपडेट

Raj Singh | Oct 02, 2024, 08:17 IST
the sootr
आज साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण को लेकर शास्त्रों में बड़ी मान्यता है। कहा जाता है कि इस दौरान भगवान का ध्यान करने से आपकी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

आज साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण ( Solar Eclipse ) लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना ( Astronomical phenomenon ) माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र ( Astrology ) में इस घटना का विशेष महत्व है क्योंकि सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। इसलिए जब भी सूर्य से जुड़ी कोई हलचल होती है तो उसका सीधा असर धरती पर रहने वाले जीवों पर पड़ता है। सूर्य ग्रहण को लेकर सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि ज्योतिष भी सतर्क रहते हैं। तो चलिए आपको सूर्य ग्रहण के बारे में बताते हैं और साथ ही यह भी बताएंग कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कहां-कहां लगने जा रहा है।



कब से कब तक सूर्य ग्रहण?

इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि ( Amavasya date ) को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत छोड़ दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर ( pacific ocean ) , अटलांटिक, आर्कटिक, चिली, पेरू, होनोलुलु, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, बेका द्वीप, फ्रेंच पोलिनेशिया महासागर, उत्तरी अमेरिका के दक्षिणी भाग, फिजी, न्यू चिली, ब्राजील, मैक्सिको और पेरू में कुछ स्थानों पर लगेगा।



क्यों लगता है सूय ग्रहण?

अगर बात करें कि सूर्य ग्रहण क्यों होता है... तो आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक रेखा में आ जाते हैं और जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, जिससे चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है और धरती के एक भाग पर अंधेरा छा जाता है। इसी घटनाक्रम को सूर्य ग्रहण के नाम से जानते हैं।



ये भी खबर पढ़िए... चंद्रमा पर पानी और ऑक्सीजन का मिला भंडार, वैज्ञानिकों ने अन्य मौजूद खनिजों का बनाया नक्शा



सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?

सूर्य ग्रहण को लेकर शास्त्रों में कई बातें कही गई हैं। साथ ही कहा गया है कि जब सूर्य ग्रहण लगता है तो इस दौरान भगवान को याद करना चाहिए ताकि आपकी मनोकामनाएं पूरी हों। ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए, भगवान का ध्यान करना चाहिए। वहीं ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करके गरीबों को दान देना चाहिए। इससे आप और आपके परिवार के सदस्य खुश रहते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • सूर्य ग्रहण की धार्मिक मान्यता
  • खगोलीय घटना
  • solar eclipse
  • सूर्य ग्रहण
  • सूर्य ग्रहण प्रारंभ का समय
  • सूर्य ग्रहण न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • सूर्य ग्रहण सूतक
  • सूर्य ग्रहण 2024
  • दूसरा सूर्य ग्रहण
  • सूर्य ग्रहण की मान्यताएं