Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | May 01, 2026, 21:43 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, डोनाल्ड ट्रम्प बोले- ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; भारत की बड़ी कामयाबी : 'सुपर आई' सैटेलाइट-3 होगा लॉन्च। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प बोले- ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे, 42,000 की हत्या का आरोप

खबरें काम की | top news:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनने से रोका जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरानी सरकार ने 42,000 बेगुनाहों की हत्या की और उनकी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका की सेना ने ईरान को पूरी तरह कमजोर कर दिया है।



भारत की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग : 'सुपर आई' सैटेलाइट-3 होगा लॉन्च, अंधेरे में भी रखेगा सटीक नजर

भारत लगातार अंतरिक्ष तकनीक में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहा है। अब एक और बड़ी छलांग लगाने की तैयारी है। बेंगलुरु स्थित निजी स्पेस स्टार्टअप, गैलेक्सी आई स्पेस, 3 मई 2026 को अपना अत्याधुनिक सैटेलाइट मिशन 'दृष्टि' लॉन्च करेगा। यह सैटेलाइट स्पेस एक्स के फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



हवा-बारिश से तबाही: कर्नाटक-यूपी और बिहार में अब तक 32 की मौत

गुरुवार को भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम ने अपना रुख बदल लिया, लेकिन इसके साथ ही एक भयंकर त्रासदी भी आई। यूपी, बिहार, कर्नाटक में तेज आंधी-बारिश से 32 लोगों की जान चली गई। हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले में ग्लेशियर अचानक सड़क पर गिर गया। वहीं, राजस्थान और महाराष्ट्र में पारा 44°C के पार जा चुका है, जो गर्मी से राहत की उम्मीदों को और टेंशन में डालता है।



जम्मू में निर्माणाधीन पुल गिरा, एक शव मिला, 7 के दबे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के दोमाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 5 से 7 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक एक शव बरामद हुआ है, जबकि राहत कार्य जारी है और सेना भी मदद के लिए पहुंची है।



LPG की कीमत बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए हुआ महंगा

01 मई 2026 से देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए का इजाफा किया है। यह बढ़ोतरी एक झटके में हुई है, जो होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की जेब पर सीधा असर डालेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अप्रैल 2026 में GST कलेक्शन 2.42 लाख करोड़ रुपए पहुंचा: इम्पोर्ट रेवेन्यू 25.8% उछला

भारत ने अप्रैल 2026 में GST कलेक्शन (GST Collection) का नया ऑलटाइम रिकॉर्ड बनाया है। ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 2 लाख 42 हजार करोड़ रुपए पर पहुंच गया। पिछले वर्ष अप्रैल 2025 में यह 2 लाख 23 हजार करोड़ रुपए था। सालाना आधार पर 8.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इम्पोर्ट रेवेन्यू में 25.8% की उछाल ने इस रिकॉर्ड में बड़ी भूमिका निभाई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अमेरिका में तेज रफ्तार से 421C प्लेन क्रैश, सभी 5 लोगों की मौत

टेक्सास के विम्बरली में एक सेसना 421C विमान तेज रफ्तार के कारण क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए। प्रारंभिक जांच में रफ्तार को मुख्य कारण बताया गया है। इस दुर्घटना की जांच अब फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और एनटीएसबी द्वारा की जा रही है।



8वां वेतन आयोग: कर्मचारी और पेंशनर संगठनों ने की 3 मांग, जानें और क्या रखी डिमांड

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) की दिल्ली में पिछले दिनों अहम बैठक हुई। इसमें ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) ने OPS बहाली, फिटमेंट फैक्टर 3.83, फैमिली यूनिट 5 और 64 छुट्टियों की मांग रखी। AINPSEF के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने यह जानकारी दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया के आवेदन होंगे ऑनलाइन, जानें क्या है OCI, क्यों है जरूरी

भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन नियम 2026 (Citizenship Amendment Rules 2026) लागू कर दिए हैं। गृह मंत्रालय के इस फैसले से ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) की पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो जाएगी। अब आवेदन ऑनलाइन होगा और e-OCI दस्तावेज भी जारी किए जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि OCI एक विशेषाधिकार है, न कि अधिकार। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • GST
  • मौसम
  • 8वां वेतन आयोग
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • अंतरिक्ष
  • LPG
  • खबरें काम की
  • ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया