Top News : खबरें काम की
ईरान की धमकी: अमेरिका की हर गलत हरकत का देंगे कड़ा जवाब, युद्ध की आशंका जताई
खबरें काम की | top news:ईरान के सीनियर मिलिट्री अधिकारी मोहम्मद जाफर असदी ने अमेरिका की गलत नीतियों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ने कोई गलत कदम उठाया, तो ईरान मजबूती से जवाब देगा। साथ ही, असदी ने अमेरिकी वादों को दिखावटी और असत्य बताया, और युद्ध की संभावना पर चिंता जताई।
ट्रम्प का जर्मनी पर गुस्सा, 5000 सैनिकों को वापस बुलाने का लिया फैसला
अमेरिका ने जर्मनी से करीब 5000 सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच बढ़ती बयानबाजी के बाद लिया गया। मर्ज द्वारा ईरान पर की गई आलोचना और अमेरिका की रणनीति पर सवाल उठाने से ट्रम्प नाराज थे।
भारत में तैयार होंगी हाइपरसोनिक मिसाइलें, ब्रह्मोस से दोगुनी रफ्तार, कोई डिफेंस सिस्टम नहीं रोक पाएगा
भारत ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। डीआरडीओ प्रमुख समीर वी. कामत के मुताबिक, जल्द ही भारत हाइपरसोनिक ग्लाइड और क्रूज मिसाइलों से लैस होगा, जो ब्रह्मोस मिसाइल की रफ्तार से दोगुनी गति पकड़ेंगे। इन मिसाइलों को कोई भी डिफेंस सिस्टम नहीं रोक पाएगा।
9 राज्यों में आंधी-बारिश का कहर, एमपी में गोदाम की छत उड़ी, कश्मीर में लैंडस्लाइड से सड़क बंद
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बाद शनिवार को तेज हवा और बारिश से राहत मिली। मध्य प्रदेश, यूपी, कश्मीर, बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश आई, जिसके कारण कई जगहों पर पेड़ गिरे और वाहनों को नुकसान पहुंचा। कश्मीर में लैंडस्लाइड से डोडा-किश्तवाड़ रोड बंद हो गई।
बरगी डैम क्रूज हादसा: रेस्क्यू में मिले 2 बच्चों के शव, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई
जबलपुर के नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद शनिवार शाम दो और शव मिला। गोताखोरों ने शाम करीब 6 बजे पानी से दो बच्चे का शव निकाला। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
चुनावी नतीजों से पहले ममता को झटका, सुप्रीम कोर्ट का मतगणना में दखल से इनकार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पार्टी ने चुनाव आयोग द्वारा मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को चुनौती दी थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
देश का पहला बैरियर फ्री फ्लो टोल शुरू, अब बिना रुके कटेगा टोल टैक्स
भारत ने अपने नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को ग्लोबल स्टैण्डर्ड पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब टोल प्लाजा पर न तो बैरियर गिरेंगे और न ही आपको रुकना पड़ेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुजरात में देश के पहले मल्टीलेन फ्री फ्लो बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम का उद्घाटन कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांकेर IED ब्लास्ट में 4 जवान शहीद, एरिया डॉमिनेशन के दौरान हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर चल रहे सुरक्षा अभियान के दौरान IED ब्लास्ट हो गया, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के चार जवान शहीद हो गए। घटना कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
धनबाद कोयला खदान हादसा: स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत, मलबे में दबे
झारखंड के धनबाद में शनिवार को कोल वाशरी में काम कर रहे 4 मजदूरों की मौत हो गई, जब अचानक कोयला स्लरी ढह गई। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बचाने के लिए तुरंत बचाव कार्य शुरू हुआ, लेकिन सभी की जान नहीं बचाई जा सकी। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
फोन में आया Emergency Alert Message? सरकार की अलर्ट सिस्टम टेस्टिंग
2 मई को सुबह 11 बजे हर मोबाइल फोन ने अचानक एक तेज वाइब्रेशन और अजीब सी बीप के साथ एक पॉप-अप मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आया। सायरन बंद हुआ तो मोबाइल पर मैसेज पढ़कर भी सुनाया गया। इससे लोग परेशान के साथ-साथ कन्फ्यूज भी हुए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...