बरगी डैम क्रूज हादसा: रेस्क्यू में मिले 2 बच्चों के शव, मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई

Neel Tiwari | May 02, 2026, 19:16 IST
Share
bargi dam cruise accident
bargi dam cruise accident

बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। सेना और NDRF के साथ जारी सर्च ऑपरेशन में कठिनाईयों का सामना किया जा रहा है, लेकिन प्रयास जारी हैं।

News in Short

  • शनिवार को एक और शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई।
  • मौसम बिगड़ने से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ।
  • सेना, NDRF और SDRF की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
  • पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल, परिजन राहत की उम्मीद में हैं।

News in Detail

जबलपुर के नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद शनिवार शाम दो और शव मिला। गोताखोरों ने शाम करीब 6 बजे पानी से दो बच्चे का शव निकाला। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

हादसे के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है। हर गुजरते घंटे के साथ पीड़ित परिवारों की चिंता बढ़ रही है। दो और शव मिलने की सूचना पर टीम उसे निकालने के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु से आई लापता फैमिली में एक बच्चे श्रीतमिल 5 वर्ष का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मयूरन नाम का बच्चा और कामराज का नाम एक शख्स मिलाकर दो अब भी लापता है।

bargi dam cruise accident
bargi dam cruise accident

लापता दो लोगों की तलाश जारी

सुबह से लापता चार लोगों की तलाश के लिए अभियान तेज किया गया था। इनमें जबलपुर का 6 वर्षीय विराज सोनी और तमिलनाडु के तीन पर्यटक शामिल थे। हालांकि, शाम तक दो बच्चे का शव मिला है। जबकि दो लोग अब भी लापता हैं।

दोपहर में अचानक मौसम बिगड़ने से सर्च ऑपरेशन प्रभावित हुआ। तेज आंधी और हवाओं से डैम में ऊंची लहरें उठने लगीं, जिससे रेस्क्यू अभियान को कई बार रोकना पड़ा।

bargi dam cruise accident
bargi dam cruise accident

सेना, NDRF और SDRF की संयुक्त कार्रवाई

घटनास्थल पर सेना, NDRF और SDRF की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। लापता लोगों की तलाश में सर्चिंग का दायरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं।

SDOP अंजुल अयंक मिश्रा के अनुसार, खराब मौसम सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। फिर भी टीम पूरी मुस्तैदी से प्रयास कर रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। परिजनों की निगाहें अब भी सर्च टीमों पर टिकी हैं।

कब हुआ था जबलपुर क्रूज हादसा

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित बरगी डैम में गुरुवार को एक क्रूज हादसे का शिकार हो गए था। यह हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ, जब एक तेज आंधी के कारण क्रूज डूब गया। प्रशासन के मुताबिक, क्रूज में सवार 43 से 47 पर्यटकों में से 28 को बचा लिया गया था।

ये भी पढ़ें...

बरगी डैम हादसा: CM ने तय किए जांच के बिंदु, पर्यटकों की जान बचाने वालों को 51-51 हजार देगी सरकार

बरगी डैम पर रिसाव का वीडियो वायरल, इंजीनियर बोले- डैम सुरक्षित, रूटीन विजिट पर थी निरीक्षण टीम

MP में बरगी डैम हादसा: 9 मौत के बाद सीएम मोहन यादव का एक्शन, 3 को किया बर्खास्त

जबलपुर में बरगी बांध की नहर टूटी, आधा दर्जन गांवों में घुसा पानी; कई एकड़ की फसल जलमग्न

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • NDRF
  • SDRF
  • बरगी डैम
  • नर्मदा नदी
  • बरगी डैम हादसा
  • जबलपुर क्रूज हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच