जबलपुर में बरगी बांध की नहर टूटी, आधा दर्जन गांवों में घुसा पानी; कई एकड़ की फसल जलमग्न

Neel Tiwari | Published:
Share
bargi dam canal breach
bargi dam canal breach

जबलपुर जिले में बरगी बांध की दांईं तट मुख्य नहर टूटने से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नहर टूटने से आसपास के खेत और दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं।

News in Short

बरगी बांध की दाईं तट नहर रविवार को टूट गई है।
नहर टूटने से सगड़ा-झपनी के खेत जलमग्न हो गए।
प्रशासन ने पानी निकासी के लिए गेट खोल दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर फसल नुकसान का सर्वे शुरू।
एसडीएम और कार्यपालन यंत्री मौके पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

News in Detail

जबलपुर जिले में बरगी बांध की दाईं तट नहर के टूटने से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्राम सगड़ा-झपनी क्षेत्र के पास मुख्य नहर टूटने के कारण आसपास के कई खेतों में पानी भर गया। इससे खड़ी फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल बरगी बांध से दाईं तट नहर की पानी निकासी पूरी तरह बंद कर दी गई।

ये भी पढ़ें...भोपाल में घर खरीदने का सुनहरा मौका, हाउसिंग बोर्ड की कई आवासीय परियोजनाओं की बुकिंग जल्द

नहर टूटते ही खेतों में भर गया पानी

प्रशासन ने नहर के टूटे स्थान से आगे सभी गेट खोल दिए हैं। इससे खेतों में भरे पानी की निकासी तेज होगी। इससे नुकसान और बढ़ने से रोका जा सकेगा। एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह और बरगी बांध के कार्यपालन यंत्री मौके पर मौजूद हैं। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। नहर का पानी नरई नाले में जा रहा है, जो बाद में नदी में मिल रहा है।

bargi dam canal
bargi dam canal


ये भी पढ़ें...साल 2026 में गुरु-शनि की कृपा से हर क्षेत्र में ग्रोथ, नौकरी, व्यापार और निवेश के लिए सुनहरा अवसर

फसल नुकसान का सर्वे शुरू

एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र किसानों को राहत राशि मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होगा।

bargi dam canal
bargi dam canal


दोपहर 12 बजे टूटी नहर, कई खेत हुए प्रभावित

बरगी बांध की दाईं तट नहर के कार्यपालन यंत्री के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। ग्राम सगड़ा के पास मुख्य नहर टूटने से नरई नाला से लगे खेतों में पानी तेजी से भर गया। सूचना मिलते ही बरगी बांध से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। साथ ही आगे के गेट खोलकर जल निकासी की व्यवस्था की गई।

bargi dam canal
bargi dam canal


ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के सागर: 6 साल पहले 11Cr में बनी नहर टूटी, 50 एकड़ खेत डूबे, लाखों की फसल खराब

ये भी पढ़ें...आईएएस मनीषा धार्वे ने मेहनत से बदली किस्मत, खरगोन की बेटी बनीं प्रदेश की पहली आदिवासी महिला IAS

सतना-रीवा तक जाती है दाईं तट नहर

बरगी बांध की दाईं तट नहर जबलपुर, कटनी, स्लीमानाबाद होते हुए सतना और रीवा जिलों तक जाती है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने इसे प्राकृतिक आपदा मानने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि यह विभागीय लापरवाही का परिणाम है। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर काफी समय से जर्जर हालत में थी और इसकी कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन संबंधित विभागों ने समय रहते मरम्मत नहीं कराई। अब नहर टूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • बरगी बांध
  • नहर
  • नहर टूटी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर