Top News : खबरें काम की
बंगाल-असम, पुडुचेरी में कमल, केरल में पंजा, तमिलनाडु में TVK ने लहराया परचम
खबरें काम की | top news:2026 के विधानसभा चुनावों में बंगाल और तमिलनाडु की राजनीति में बड़े उलटफेर हुए हैं। बंगाल में भाजपा ने ममता दीदी की TMC को पछाड़ते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 293 सीटों के शुरुआती रुझान में भाजपा ने 207 सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, तमिलनाडु में अभिनेता विजय ने विजयश्री हासिल की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
प्रधानमंत्री मोदी बोले- आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व, बंगाल चुनाव जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज का माहौल बिल्कुल किसी बड़े त्योहार जैसा था। बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब वहां पहुंचे, तो सब दंग रह गए। मोदी जी ने खास बंगाली धोती पहनी हुई थी। उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक और आत्मविश्वास दिख रहा था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर ईरान का मिसाइल हमला, अमेरिका ने झूठ बताया
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नौसेना के जहाज पर दो मिसाइलें दागीं, जिससे जहाज को नुकसान हुआ और उसे पीछे हटना पड़ा। हालांकि, अमेरिकी सेंटकॉम ने हमले की खबरों को खारिज कर दिया और ट्रम्प ने कहा था कि वह फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करेंगे।
भवानीपुर सीट से सुवेंदु की जीत, ममता बोलीं- बीजेपी ने 100 सीटें चुराई
पश्चिम बंगाल में हुआ वो घटनाक्रम जिसे टीएमसी ने कभी नहीं सोचा था। भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया। नतीजों में बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाई, जबकि ममता की पार्टी महज 80 सीटों पर सिमट गई। ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने 100 सीटें लूटी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
हिमाचल में तूफान और ओलावृष्टि से तबाही, कुफरी में बर्फीली सड़कों पर गाड़ियां फिसलीं
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार को भारी तूफान और ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। सेब और फूलगोभी की फसल को नुकसान हुआ और कई घरों की छतें उखड़ गईं। कुफरी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई, जिससे गाड़ियां फिसलने लगीं। लाहौल-सोलन में ठंड का असर भी बढ़ा।
खराब मौसम के कारण लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यूपी के डिप्टी सीएम सुरक्षित
दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-6476 को खराब मौसम के कारण भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे, जो सुरक्षित उतरे। 10 राज्यों में आंधी, बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है।
टीवीके के वीएस बाबू ने सीएम एमके स्टालिन को हराकर तमिलनाडु की राजनीति में मचाई हलचल
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (CM MK Stalin ) की हार ने राजनीति में हलचल मचा दी। 2025 विधानसभा चुनाव में उन्हें कोलाथुर सीट से हार का सामना करना पड़ा। वह 15 साल से इस सीट पर जीतते आ रहे थे। इस बार उन्हें टीवीके (TVK ) के उम्मीदवार वीएस बाबू ने 8 हजार वोटों से हराया। वीएस बाबू ने इस जीत से अपनी राजनीतिक पहचान बनाई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सुनेत्रा पवार ने इतिहास रच दिया, भाजपा और कांग्रेस का उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन
देश के पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में ऐतिहासिक नतीजे सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बारामती सीट से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने 2.18 लाख वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही भाजपा ने 4 और कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं, दिखा शानदार प्रदर्शन।
छत्तीसगढ़ मैनपावर घोटाला: 7 आरोपी गिरफ्तार, 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ा है ये मामला
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो-इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ACB-EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई है, जब एजेंसी पहले से ही इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हुई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नेपाल में 1500 से ज्यादा अधिकारियों की बर्खास्तगी, बालेन सरकार ने की 'राजनीतिक नियुक्तियां' रद्द
नेपाल की नई बालेन सरकार ने 1500 से ज्यादा सरकारी अधिकारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा जारी अध्यादेश के तहत 26 मार्च से पहले की सभी राजनीतिक नियुक्तियों को समाप्त कर दिया गया। इससे प्रमुख संस्थानों में महत्वपूर्ण पद खाली हो गए हैं।
समुद्र में जहाज पर चूहों का वायरस फैला, हंतावायरस से 3 की मौत, अफ्रीका तट पर जहाज रोका
अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर चूहों के जरिए फैलने वाले हंतावायरस से तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य बीमार हैं। WHO और दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की। MV होंडियस जहाज को अफ्रीकी देश केप वर्डे में रोका गया, यात्रियों को उतरने की अनुमति नहीं दी गई।