Top News : खबरें काम की
ट्रम्प की धमकी: होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो हम पावर प्लांट और पुलों पर करेंगे हमला
खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो हम उसे नरक बना देंगे।" ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पावर प्लांट और पुलों पर हमले की धमकी भी दी, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
IAEA के पूर्व प्रमुख अलबरादेई ने ट्रंप को लेकर UN से लगाई गुहार, क्या युद्ध रोका नहीं जा सकता?
ईरान इजराइल संघर्ष: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और IAEA के पूर्व महानिदेशक मोहम्मद अलबरादेई ने बड़ा बयान दिया है। अलबरादेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद खाड़ी देशों और संयुक्त राष्ट्र से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा मध्य-पूर्व क्षेत्र आग के गोले में बदल सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
PM मोदी का हमला: TMC के पापों का घड़ा भर चुका, बंगाल में हिंदुओं का रहना होगा मुश्किल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबिहार में TMC पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उनका घड़ा अब भर चुका है और जनता बदलाव चाहती है। मोदी ने आरोप लगाया कि बंगाल में एक खास मजहबी ताकतें हिंदुओं का जीवन कठिन बना सकती हैं। चुनाव के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
एयर इंडिया ने इजराइल के लिए उड़ानें 31 मई तक रद्द की, पश्चिम एशिया संघर्ष का असर
पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण एयर इंडिया ने नई दिल्ली-तेल अवीव रूट पर उड़ानें 31 मई तक रद्द कर दी हैं। इस फैसले से 40,000 से ज्यादा भारतीय प्रभावित हुए हैं, जिन्हें जॉर्डन या मिस्र के रास्ते लौटना पड़ रहा है। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन और रजिस्ट्रेशन शुरू किया।
6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान और MP में ओले गिरेंगे, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर
अप्रैल के पहले हफ्ते में तीसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से झारखंड समेत 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान और MP में ओले गिरने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और तटीय राज्यों में बारिश का असर बढ़ेगा।
पाकिस्तान का भारत को धमकी, आसिफ बोले- संघर्ष सीमा तक नहीं रहेगा, हम कोलकाता तक पहुंचेंगे
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को कड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर भारत कोई छिपा हमला करता है, तो संघर्ष सिर्फ सीमा तक नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है। आसिफ ने भारत पर झूठा ड्रामा रचने का आरोप भी लगाया।
राहुल गांधी की हिमंत बिस्वा सरमा को चेतावनी, सत्ता में आते ही भेजेंगे जेल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के बिस्वनाथ में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला किया और हिमंत बिस्वा सरमा को भ्रष्ट और सांप्रदायिक कहा। भ्रष्टाचार, जमीन और सत्ता के केंद्रीकरण पर तीखे आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरमा को जेल भेजेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
असम राजनीति विवाद: हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के तीन पासपोर्ट का आरोप, कांग्रेस के दावे पर सीएम का पलटवार
असम में आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच असम राजनीति विवाद ने नया मोड़ ले लिया जब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अविमुक्तेश्वरानंद ने मोहन भागवत पर कसा तंज, बोले- पहले खुद बच्चे पैदा करें, फिर दूसरों को दें नसीहत
यूपी के बरेली में देवभूमि इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बड़ा बयान दिया है। उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चों को पैदा करने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। शंकराचार्य ने कहा कि अगर मोहन भागवत को जनसंख्या बढ़ानी है तो उन्हें खुद शादी करके बच्चे पैदा करने चाहिए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ब्राजील में रेस्टोरेंट से टकराया विमान, दंपति समेत 4 लोगों की मौत
ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में एक छोटा विमान रेस्टोरेंट पर गिर गया, जिससे दंपति समेत 4 लोगों की मौत हो गई। विमान लैंडिंग से पहले एक खंभे से टकराया और रेस्टोरेंट में जा गिरा, जिससे भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि रेस्टोरेंट बंद था, जिससे कोई और हताहत नहीं हुआ।