Top News : खबरें काम की
UAE का दावा: ईरान ने मिसाइल और ड्रोन दागे, अमेरिका की जवाबी बमबारी
top news | खबरें काम की:संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने आरोप लगाया है कि ईरान ने 2 बैलिस्टिक मिसाइल और 3 ड्रोन दागे, जिन्हें हवा में मार गिराया गया। इस हमले में 3 लोग घायल हुए। वहीं, अमेरिका ने सीजफायर के बावजूद ईरान पर बमबारी की, जिसका ईरान ने विरोध किया और नागरिक इलाकों को निशाना बनाए जाने का दावा किया।
अमेरिका-ईरान संघर्ष में गुजरात का जहाज डूबा, एक भारतीय की मौत
अमेरिका ईरान जंग:ईरान और अमेरिका की नेवी के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में हुई फायरिंग में गुजरात का मालवाहक जहाज डूब गया। हादसे में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हुई, जबकि 17 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। यह जहाज दुबई से यमन जा रहा था। भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई गई है।
इंडोनेशिया में माउंट डुकोनो ज्वालामुखी का विस्फोट, 3 की मौत, 2 विदेशी नागरिक शामिल
इंडोनेशिया के माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में शुक्रवार को विस्फोट के बाद 2 विदेशी नागरिकों समेत 3 ट्रैकर्स की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब ट्रैकर्स प्रतिबंधित क्षेत्र में मौजूद थे। विस्फोट के बाद राख और धुएं का गुबार 10 किलोमीटर तक फैल गया। 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM, शपथ 9 मई सुबह 11 बजे
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे। यह ऐलान गृह मंत्री अमित शाह ने 8 मई को कोलकाता में किया। 2026 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 207 सीटों के प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। वहीं, 294 सदस्यीय विधानसभा में TMC महज 80 सीटों पर सिमट गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
थलापति विजय बनेंगे तमिलनाडु के सीएम, राज्यपाल ने दी मंजूरी
तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कागजम (TVK) के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ने एक्टर विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया, और वह कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस खबर के बाद विजय के आवास और पार्टी ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं का जश्न जारी है।
MP और UP में आंधी-बारिश से राहत, गर्मी ने जैसलमेर में मचाया कोहराम
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंधी-बारिश से तापमान में 10°C तक गिरावट आई। वहीं, जैसलमेर में पारा 45°C पार कर गया। नांदेड़ में भीषण गर्मी के बीच कोचिंग क्लासेस दोपहर में बंद रखने का आदेश जारी किया गया। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
पेट्रोल-डीजल के दाम में जल्द हो सकती है बढ़ोतरी, तेल कंपनियों को 30 हजार करोड़ का घाटा
पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण वैश्विक क्रूड बाजार में उथल-पुथल मच गई है, जिससे पेट्रोलियम कंपनियों को भारी घाटा हुआ है। इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम को मार्च और अप्रैल में 30 हजार करोड़ का घाटा हुआ है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खतरा है।
इंटरकास्ट मैरिज के समर्थन में RSS प्रमुख मोहन भागवत, कहा-जाति को भूलें, राजनीति खुद सुधर जाएगी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने समाज में जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए अंतरजातीय विवाहों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जातिगत भेदभाव का फायदा उठाते हैं और यही कारण है कि समाज में ये भेदभाव बने रहते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नासिक TCS केस: मुख्य आरोपी निदा खान हिरासत में, यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के आरोप
नासिक TCS केस में मुख्य आरोपी निदा खान को पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया। उन पर यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप हैं। 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं, और SIT इस मामले की जांच कर रही है। कोर्ट ने उनकी एंटीसिपेटरी बेल याचिका खारिज की थी।
सम्राट सरकार में पहली बार लाठीचार्ज, TRE-4 कैंडिडेट्स के साथ बर्बरता
पटना में TRE-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस ने शुक्रवार को लाठीचार्ज किया, जिसमें कई अभ्यर्थियों को दौड़ाकर पीटा गया। महिला कैंडिडेट को पुलिस ने पैरों से कुचला। लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर बैठकर विरोध जताया। 7 घंटे बाद पुलिस ने प्रदर्शन खत्म किया।