Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 01, 2026, 21:16 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, ईरान-इजराइल युद्ध: दुबई में धमाके, भारत में 350 फ्लाइट्स रद्द; ईरान ने होर्मुज में तेल टैंकर पर किया हमला, 15 भारतीय थे सवार। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान-इजराइल युद्ध: पाकिस्तान में हमला, कतर-दुबई में धमाके, भारत में 350 फ्लाइट्स रद्द

खबरें काम की | top news:अमेरिका और इजराइल के ईरान पर लगातार दूसरे दिन हवाई हमले जारी हैं, जबकि ईरान भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर रहा है। पाकिस्तान में हजारों शिया मुसलमानों ने प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश की, जिसमें 12 मौतें हो गईं। कतर और दुबई में मिसाइल अटैक हो रहे हैं।



US-Iran War: ईरान ने USS अब्राहम लिंकन पर दागी बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका ने कहा- कोई असर नहीं

ईरान ने अमेरिकी विमानवाहक पोत USS अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया, कहा गया कि युद्ध अब जमीन से समुद्र तक पहुंच चुका है। हालांकि, अमेरिका ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमले का कोई असर नहीं पड़ा और पोत का ऑपरेशन जारी है।



नागपुर की SBL एनर्जी कंपनी में धमाका, 17 की मौत, 18 लोग घायल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में रविवार भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। फैक्ट्री खनन और औद्योगिक विस्फोटकों का निर्माण करती है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ईरान ने होर्मुज में तेल टैंकर पर किया हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर थे सवार

ईरान, अमेरिका और इजरायल के हमलों में खामेनेई की मौत के बाद बौखलाया हुआ है और अब पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई कर रहा है। ताजा हमले में, ईरान ने ओमान के तट के पास होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर पर हमला किया, जिसमें 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे और चार लोग घायल हो गए।



PM मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में शुरू किए 7,100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स, मदुरै में मंदिर में पूजा अर्चना

PM नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 7,100 करोड़ रुपए से ज्यादा के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। मदुरै में मोदी ने तिरुप्परनकुंद्रम के अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में पूजा की और देश के भविष्य में तमिलनाडु के योगदान पर जोर दिया।



Iran-Israel War: युद्ध का असर: पेट्रोल-डीजल से लेकर सोना तक हो सकता है महंगा

iran israel war: अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले बढ़ा दिए हैं। इस वॉर से विश्व स्तर पर कच्चे तेल, सोने, चांदी और शेयर बाजार में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। विशेषकर भारत जैसे देशों के लिए, जो कच्चे तेल के आयातक हैं। इस संकट का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पश्चिम बंगाल में 50 लाख घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया, भाजपा अध्यक्ष का दावा- ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए दावा किया कि राज्य से 50 लाख से ज्यादा घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और अब इन्हें राज्य से बाहर करना होगा।



खामेनेई के बेटे मुजतबा को मिल सकता है ईरान का सुप्रीम लीडर पद, 88 मौलवी करेंगे फैसला

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद, उनके बेटे मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनने की उम्मीद जताई जा रही है। वे पिछले 2 साल से इस पद के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे। अंतिम फैसला 88 मौलवियों की असेंबली करेगी।



अजित पवार का प्लेन क्रैश लैंडिंग से पहले पेड़ों से टकराया, AAIB रिपोर्ट में हुआ खुलासा

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 28 जनवरी को मुंबई से बारामती जा रहे अजित पवार के प्लेन क्रैश पर 22 पेज की प्राइमरी रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में बताया गया कि कम विजिबिलिटी के बावजूद प्लेन रनवे पर लैंड करने से पहले पेड़ों से टकराया और फिर आग पकड़ ली।



केजरीवाल का दावा: कोर्ट का फैसला BJP के मुंह पर तमाचा, मोदी ने खुद की थी केस की मॉनिटरिंग

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली में कहा कि शराब घोटाले में कोर्ट का फैसला BJP के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने AAP को खत्म करने के लिए इस केस की मॉनिटरिंग की थी, और 4 साल तक परेशान किया।



खामेनेई की मौत पर 'सेक्रेड गेम्स' एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने जताई खुशी, कहा- 47 साल से इस खबर का इंतजार था

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर 'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जाहिर की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा, "47 साल से जिस खबर का इंतजार था, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।



Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • PM मोदी
  • अब्राहम लिंकन
  • top news
  • प्लेन क्रैश
  • खबरें काम की
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • खामेनेई