Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 12, 2026, 21:19 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, नहीं रहीं गायिका आशा भोसले, मुंबई के निजी अस्पताल में निधन; होर्मुज से माइंस हटाने का ट्रम्प का दावा खारिज, ईरान ने मांगा टोल। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

नहीं रहीं मशहूर गायिका आशा भोसले, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

खबरें काम की | top news:मशहूर गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया है। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के अनुसार आशा भोसले को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



होर्मुज से बारूदी माइंस हटाने के ट्रम्प के दावे को ईरान ने किया खारिज, मांगा टोल

ईरान अमेरिका जंग: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने इस जलमार्ग पर नियंत्रण का दावा करते हुए जहाजों से टोल लेने का फैसला किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस क्षेत्र से बारूदी माइंस हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। यह स्थिति पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद और अधिक तनावपूर्ण हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



तुर्किये में नेतन्याहू पर किया केस, 4600 साल तक सजा की मांग: गाजा राहत मिशन पर हमले का आरोप

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और 35 अन्य लोगों के खिलाफ तुर्किये में गाजा राहत मिशन पर कथित हमले को लेकर केस दर्ज किया गया है। आरोपों में मानवता के खिलाफ अपराध, नरसंहार, गैरकानूनी हिरासत, और यातना शामिल हैं। आरोपियों के लिए 4600 साल तक की सजा की मांग की गई है।



महिला आरक्षण बिल: BJP ने जारी किया व्हिप, सांसदों की 16-18 अप्रैल तक संसद में उपस्थिति अनिवार्य, पीएम मोदी ने लिखा पत्र

केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल को पास करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। भाजपा ने 16 से 18 अप्रैल तक संसद में उपस्थित रहने के लिए सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है। इस सत्र में महिला आरक्षण से जुड़े बिल पर चर्चा होगी। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र लिखकर सभी राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मोहन भागवत का बड़ा बयान: हिंदू समाज में एकता की कमी, गुलामी की यही वजह

मोहन भागवत ने कहा कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने RSS की स्थापना देश को विदेशी शासन से मुक्त करने के लिए की थी। उन्होंने बताया कि हेडगेवार का मानना था कि समाज में एकता की कमी गुलामी की मुख्य वजह थी। संघ प्रमुख ने कहा कि हेडगेवार ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ कई रास्तों पर काम किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



पीएम मोदी ने TMC पर साधा निशाना, बोले-मदरसों के लिए 6 हजार करोड़ रुपए दिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तृणमूल सरकार द्वारा मदरसों के लिए 6 हजार करोड़ रुपए आवंटित करने पर सवाल उठाए। पीएम मोदी ने कहा कि इस धनराशि को उत्तर बंगाल के लिए अपर्याप्त माना गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



SIR के बाद एमपी में 42 लाख, राजस्थान में 31 लाख और सीजी में कटे 27 लाख वोटरों के नाम

मतदाता सूची में सुधार करने के बाद चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि अब 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 45.8 करोड़ मतदाता सूची में बने रहे। पूरी एसआईआर प्रक्रिया में इन 12 राज्यों में 6 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



गर्मी ने बढ़ाया कहर: 16 राज्यों में 40°C तक पहुंचेगा पारा, मनाली में बर्फबारी, जम्मू में बवंडर

देशभर में गर्मी का असर बढ़ने वाला है, विशेष रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी और दिल्ली समेत 16 राज्यों में तापमान 40°C तक पहुंचने का अनुमान है। इस बीच, मनाली में माइनस 7°C तक तापमान गिरने के साथ हल्की बर्फबारी हुई, वहीं जम्मू में बवंडर ने कहर मचाया। कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।



युगांडा आर्मी चीफ की तुर्किए से मांग: खूबसूरत महिला और एक अरब डॉलर दो, नहीं तो रिश्ते तोड़ेंगे

युगांडा के आर्मी चीफ और राष्ट्रपति के बेटे मुहूजी कैनेरुगाबा ने तुर्किये से 1 अरब डॉलर और देश की ‘सबसे खूबसूरत महिला’ को पत्नी बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो तुर्किये से कूटनीतिक संबंध तोड़ने और तुर्किश एयरलाइन पर रोक लगाने की धमकी दी।



अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, 57 दिन चलेगी: रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे

अमरनाथ यात्रा के तिथियों का ऐलान हो गया है। इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे, और यात्रा के लिए 13 से 70 साल तक के लोग जा सकते हैं। यात्रा के दोनों पारंपरिक रूट – नुनवान-पहलगाम और बालटाल – खुलेंगे।



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मोहन भागवत
  • महिला आरक्षण बिल
  • एसआईआर
  • अमरनाथ यात्रा
  • top news
  • आशा भोसले
  • खबरें काम की
  • ईरान अमेरिका जंग