Top News : खबरें काम की
महिला आरक्षण बिल: लोकसभा में बिल नहीं हो सका पास, शाह बोले- ऐतिहासिक मौका गंवाया
खबरें काम की | top news:महिला आरक्षण बिल, यानी 131वां संविधान संशोधन विधेयक, लोकसभा में अपनी मंजूरी पाने में असफल रहा। हालांकि, लंबे समय तक चली चर्चा और वोटिंग प्रक्रिया के बाद, कुल 540 सांसदों में से 528 ने वोटिंग। इसमें 298 ने पक्ष में और 230 ने विरोध में वोट किया। लेकिन दो-तिहाई वोट न मिलने के कारण यह बिल 54 वोट से लोकसभा में ही गिर गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ब्रिटिश नागरिकता विवाद: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, CBI करेगी जांच, जानें पूरा मामला
क्या राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पास ब्रिटिश नागरिकता (British Citizenship) है? यह सवाल अब सिर्फ सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) में भी गूंज रहा है। लखनऊ बेंच ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने और CBI जांच का आदेश दिया है। आइए, इस पूरे मामले को आसान भाषा में समझते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, ट्रम्प बोले- नाकाबंदी जारी रहेगी
ईरान ने लेबनान में सीजफायर के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से खोल दिया है, जिससे अब कमर्शियल जहाज बिना किसी रुकावट के गुजर सकेंगे। विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस फैसले की जानकारी दी, जिससे समुद्री व्यापार को नए रूप में गति मिलेगी। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि ईरान पर नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी।
अमेरिकी सेना ने 12 साल बाद सीरिया छोड़ा, सीरियाई सरकार का एकजुटता की ओर बड़ा कदम
अमेरिका ने सीरिया से अपने सैनिकों की वापसी पूरी कर ली है और 12 साल बाद अपने सभी सैन्य ठिकानों को खाली कर दिया है। अप्रैल 2026 में हसाका के कसराक एयरबेस से आखिरी अमेरिकी काफिला निकलने के बाद, सीरियाई सरकार ने सभी ठिकानों पर नियंत्रण कर लिया है। यह कदम देश में एकता स्थापित करने और सरकार का नियंत्रण मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐतिहासिक जांच: पूर्व PM, राष्ट्रपति और राजा की संपत्ति होगी जांच के दायरे में
नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार ने 5 सदस्यीय न्यायिक पैनल का गठन किया है, जो 2006 से लेकर 2025-26 तक के सार्वजनिक पदों पर रहे नेताओं और अधिकारियों की संपत्ति की जांच करेगा। इसमें 7 पूर्व प्रधानमंत्री, 3 राष्ट्रपति, पूर्व राजा और 100 से ज्यादा मंत्री और अधिकारियों को जांच के दायरे में लाया गया है।
झारखंड एनकाउंटर में 4 नक्सली ढेर, 15 लाख का इनामी कमांडर भी शामिल
झारखंड के हजारीबाग और चतरा जिले की सीमा पर स्थित जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित संगठन CPI (Maoist) के नक्सलियों के के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें 15 लाख रूपए का इनामी सबजोनल कमांडर सहदेव महतो भी शामिल है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कर्नाटक: भाजपा नेता की हत्या में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
कर्नाटक के भाजपा नेता योगेश गौड़ा की 2016 में हत्या के मामले में बेंगलुरु के स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी समेत 17 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। 2016 में धारवाड़ में भाजपा नेता की हत्या के बाद CBI ने जांच की और सभी दोषियों को सजा दिलवाई। कोर्ट ने 30-30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
राजस्थान में बारिश, हरियाणा में ओले, यूपी में गर्मी का कहर
देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और मौसम के उतार-चढ़ाव ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। यूपी के बांदा में पारा 44°C पार कर गया, जबकि राजस्थान और हरियाणा में ओले और बारिश ने मौसम में राहत दी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और महाराष्ट्र में लू की चेतावनी जारी है। तटीय राज्यों में उमस बनी हुई है।
हिमंता ने फिर कसा ममता पर तंज, कहा- बंगाल बनेगा बांग्लादेशी मुसलमानों का अड्डा
पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बांग्लादेशी मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम जनसंख्या बढ़ी तो बंगाल बांग्लादेशी मुसलमानों का अड्डा बन जाएगा। वहीं, ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा जब सत्ता में नहीं होगी, तब उनके घरों पर भी छापे पड़ेंगे।