झारखंड एनकाउंटर में 4 नक्सली ढेर, 15 लाख का इनामी कमांडर भी शामिल

Harrison Masih | Apr 17, 2026, 19:04 IST
Share
jharkhand-naxal-encounter-chatra-hazaribagh-4-killed-2026
jharkhand-naxal-encounter-chatra-hazaribagh-4-killed-2026

झारखंड में सुरक्षा बलों और CPI (Maoist) नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 4 इनामी नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रूपए का इनामी सबजोनल कमांडर सहदेव महतो भी शामिल हैं।

NEWS IN SHORT

  • झारखंड के हजारीबाग-चतरा सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।
  • एनकाउंटर में 4 इनामी नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि।
  • मारे गए नक्सलियों में 15 लाख का इनामी कमांडर शामिल।
  • COBRA Battalion और झारखंड पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया।
  • मौके से AK-47 सहित भारी हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद।

NEWS IN DETAILS

झारखंड के हजारीबाग और चतरा जिले की सीमा पर स्थित जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित संगठन CPI (Maoist) के नक्सलियों के के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें 15 लाख रूपए का इनामी सबजोनल कमांडर सहदेव महतो भी शामिल है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर चला संयुक्त ऑपरेशन

यह मुठभेड़ चतरा जिले के पिपरवार और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बटुका इलाके में हुई। इस संयुक्त अभियान में COBRA Battalion, झारखंड पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने खुफिया इनपुट के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसके दौरान नक्सलियों से आमना-सामना हुआ और फिर भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।

4 नक्सली ढेर, बड़े इनामी शामिल

सुरक्षा बलों के अनुसार मारे गए नक्सलियों में 15 लाख का इनामी सबजोनल कमांडर सहदेव महतो, एक महिला नक्सली नताशा है, दो अन्य नक्सलियों की पहचान अभी की जा रही है। सहदेव महतो को इलाके में कई बड़ी नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता था।

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने AK-47 राइफल सहित अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इससे साफ है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे।

मिसिर बेसरा की तलाश में चला ऑपरेशन

यह पूरा अभियान कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में शुरू किया गया था, जिसे झारखंड में नक्सल नेटवर्क का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने हजारीबाग और चतरा के सीमावर्ती घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान नक्सलियों की मौजूदगी का पता चला और इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। यह कार्रवाई नक्सली गतिविधियों को रोकने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी।

इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं। स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है और पूरे क्षेत्र को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी संभावित खतरे को रोकने और बाकी नक्सलियों की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी रखा गया है, जिससे पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह कार्रवाई (Jharkhand Naxal encounter) नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। हालांकि ऑपरेशन अभी जारी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

Bijapur Naxal encounter: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी

Naxal News: बीजापुर और गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन,4 नक्सलियों को मार गिराया

Gariaband Naxal encounter: 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

Naxal encounter: कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली मासा ढेर,सर्चिंग ऑपरेशन जारी

Tags:
  • झारखंड
  • 4 नक्सली ढेर
  • CPI
  • Naxal News
  • Jharkhand Naxal encounter
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा