Gariaband Naxal encounter: 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
Harrison Masih | Published:
CG-gariyaband-encounter-10-naxals-killed the sootr
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के घने जंगल गुरुवार सुबह रणभूमि में बदल गए। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच घंटों चली मुठभेड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
Gariaband Naxal encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक कम से कम 10 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्ण भी शामिल बताया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... Narayanpur Naxal Surrender: 37 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर,8 महिलाएं भी शामिल
रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इस दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। इस ऑपरेशन में एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की कमांडो यूनिट) और राज्य पुलिस के जवान शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई,दो शीर्ष नक्सल कमांडर ढेर
मुठभेड़ रुक-रुककर अब भी जारी है। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है। सुरक्षाबलों को आशंका है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हुए हैं, जिन्हें घेरने का काम चल रहा है।
जनवरी 2025 में भी गरियाबंद जिले में लगभग 80 घंटे तक चला बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ था। उस दौरान 16 नक्सली मारे गए थे, जिनमें से 12 पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस ऑपरेशन में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य चलपति उर्फ अप्पा राव मारा गया था, जिस पर 90 लाख का इनाम था।
इसके अलावा नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी ढेर हुआ था। यह घटना ऐतिहासिक मानी गई क्योंकि पहली बार छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया था। चलपति गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से तीन राज्यों में नक्सल गतिविधियों का संचालन करता था।
ये खबर भी पढ़ें... Bijapur Naxal Encounter: नेशनल पार्क में पुलिस-नक्सली मुठभेड़,एक माओवादी ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी
मारे गए 10 नक्सलियों में से कई बड़े इनामी शामिल बताए जा रहे हैं।1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। लगातार दो बड़े ऑपरेशनों से नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। सुरक्षाबल इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। संभावना है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली मासा ढेर,सर्चिंग ऑपरेशन जारी
ये खबर भी पढ़ें... Narayanpur Naxal Surrender: 37 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर,8 महिलाएं भी शामिल
मुठभेड़ कैसे शुरू हुई?
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई,दो शीर्ष नक्सल कमांडर ढेर
गोलीबारी अब भी जारी
जनवरी ऑपरेशन
इसके अलावा नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी ढेर हुआ था। यह घटना ऐतिहासिक मानी गई क्योंकि पहली बार छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया था। चलपति गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से तीन राज्यों में नक्सल गतिविधियों का संचालन करता था।
ये खबर भी पढ़ें... Bijapur Naxal Encounter: नेशनल पार्क में पुलिस-नक्सली मुठभेड़,एक माओवादी ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी
गरियाबंद नक्सल एनकाउंटर की मुख्य बातें
|
इस बार की सफलता क्यों अहम है?
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली मासा ढेर,सर्चिंग ऑपरेशन जारी
FAQ
गरियाबंद नक्सल एनकाउंटर में कितने नक्सली मारे गए?
इस मुठभेड़ में कम से कम 10 नक्सली मारे गए, जिनमें 1 करोड़ के इनामी मोडेम बालकृष्ण और सेंट्रल कमेटी के सदस्य चलपति उर्फ अप्पा राव शामिल थे।- गरियाबंद नक्सल एनकाउंटर में कौन-कौन से सुरक्षा बल शामिल थे?
ऑपरेशन में STF, कोबरा (CRPF की कमांडो यूनिट) और छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस के जवान शामिल थे।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari