Bijapur Naxal encounter: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी

Harrison Masih | Nov 05, 2025, 16:22 IST
Share
bijapur-naxal-encounter-3-naxalite-killed-police-operation the sootr
bijapur-naxal-encounter-3-naxalite-killed-police-operation the sootr

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर के जंगलों में मंगलवार को गोलियों की गूंज ने सन्नाटा तोड़ दिया। पुलिस ने मड्डेड एरिया कमेटी के नक्सलियों को घेर लिया, और मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए। इलाके में तनाव है, फोर्स ने ‘क्लीन ऑपरेशन मिशन’ शुरू कर दिया है ।

Bijapur. छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के पास बीजापुर जिले में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में यह एनकाउंटर सुबह से जारी है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है और इलाके में लगातार गोलीबारी हो रही है। फिलहाल पुलिस ने नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जंगल से हथियार और बारूद बरामद किए गए हैं।

मड्डेड एरिया कमेटी के नक्सली शामिल

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ नक्सलियों की मड्डेड एरिया कमेटी से चल रही है, जो लंबे समय से इस इलाके में सक्रिय है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जैसे ही जवानों की टुकड़ी आगे बढ़ी, नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में 3 नक्सली मारे गए। जवानों ने मौके से हथियार, बारूद और नक्सली सामग्रियां जब्त की हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर नक्सल एनकाउंटर: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: बीजापुर में नक्सलियों ने बेरहमी से की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, लाश के पास फेंके पर्चे में ये लिखा...

नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू

बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अब ‘क्लीन ऑपरेशन मिशन’ की शुरुआत कर दी है। इस अभियान की शुरुआत बीजापुर जिले से हो रही है। फोर्स का फोकस अब उन 50 गांवों पर है, जहां नक्सलियों की पकड़ सबसे मजबूत मानी जाती है। इसके लिए डीआरजी (District Reserve Guard) के जवानों की 10 से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं। नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों से भी जवानों को बुलाया गया है। सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

अबूझमाड़ और करेंगुट्टा जैसा अभियान

यह अभियान अबूझमाड़ और करेंगुट्टा में चले पिछले बड़े एनकाउंटर ऑपरेशनों जैसा बताया जा रहा है, जहां दर्जनों नक्सली मारे गए थे। फोर्स की रणनीति है कि इस बार जंगल के अंदरूनी इलाकों में प्रवेश कर नक्सलियों के बेस कैंप पूरी तरह तबाह कर दिए जाएं। अधिकारी सूत्रों ने बताया कि यह ऑपरेशन अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा और इसमें हेलीकॉप्टर सपोर्ट की भी संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें... Bijapur Naxal Encounter: नेशनल पार्क में पुलिस-नक्सली मुठभेड़,एक माओवादी ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी

ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal encounter: सुकमा नक्सल एनकाउंटर में बड़ी सफलता,5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

स्थिति अभी भी तनावपूर्ण

जंगल क्षेत्र में अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। बीजापुर से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आसपास के गांवों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और ग्रामीणों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

Tags:
  • CG Naxal News
  • बीजापुर नक्सल एनकाउंटर
  • Bijapur Naxal Encounter
  • CG Naxal encounter
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे