सुकमा नक्सल एनकाउंटर में बड़ी सफलता,5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

Harrison Masih | Sept 18, 2025, 18:08 IST
Share
sukma-naxal-encounter-5-lakh-wanted-naxalite-killed the sootr
sukma-naxal-encounter-5-lakh-wanted-naxalite-killed the sootr

सुकमा जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच वह महिला नक्सली ढेर हो गई, जिस पर शासन ने रखा था 5 लाख का इनाम। आखिर कौन थी यह बूस्की नुप्पो और क्यों थी इतनी कुख्यात?

Sukma Naxal encounter: सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने आज सुबह नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली बूस्की नुप्पो को मार गिराया है। वह मलांगीर एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य (ACM) थी और सुकमा व दंतेवाड़ा जिले के 9 गंभीर मामलों में वांटेड थी।

ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal encounter: बीजापुर और गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन,4 नक्सलियों को मार गिराया

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस अधीक्षक (SP) सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि 18 सितंबर को थाना गादीरास क्षेत्र के गुफड़ी और पेरमापारा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आज सुबह डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई, तो एक महिला नक्सली का शव हथियार समेत बरामद हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... Naxal Surrender: सुकमा में 33 लाख के इनामी 20 नक्सलियों का सरेंडर, 9 महिलाएं भी शामिल

ढेर हुई नक्सली की पहचान

प्रारंभिक तौर पर मारी गई नक्सली की पहचान दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के रेवाली गांव की निवासी 35 वर्षीय बूस्की नुप्पो के रूप में हुई। बूस्की मलांगीर एरिया कमेटी में ACM के तौर पर काम कर रही थी। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बूस्की के खिलाफ थाना अरनपुर में 7, थाना कुंआकोंडा में 1 और थाना गादीरास में 1 मामला दर्ज था।

ये खबर भी पढ़ें... Naxal surrender: खत्म होने की कगार पर माओवाद, बीजापुर के 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बरामदगी

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है। इनमें शामिल हैं:

  • एक 315 बोर रायफल और 5 कारतूस
  • एक वायरलेस सेट
  • 8 डेटोनेटर
  • 10 मीटर कोर्डेक्स वायर
  • 4 जिलेटिन रॉड
  • एक पिट्ठू बैग, बारूद, रेडियो, बंडा
  • नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री\

अब तक मारे जा चुके 247 नक्सली

  1. कुल आंकड़ा – छत्तीसगढ़ में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 247 नक्सली मारे जा चुके हैं।
  2. बस्तर संभाग – इनमें से सबसे ज्यादा 218 नक्सली बस्तर संभाग (7 जिले) में मारे गए।
  3. रायपुर संभाग – गरियाबंद जिले में 27 नक्सलियों को मार गिराया गया।
  4. दुर्ग संभाग – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 2 नक्सली ढेर किए गए।
  5. बड़ी कार्रवाई – 11 सितंबर को गरियाबंद जिले की मुठभेड़ में केंद्रीय समिति सदस्य मॉडम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ नक्सल एनकाउंटर: 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

बस्तर आईजी की अपील

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुन्दरराज पी. ने इस मुठभेड़ के बाद बयान जारी कर कहा:

माओवादी कैडरों को यह समझ लेना चाहिए कि नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है। हिंसा छोड़कर उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाना चाहिए और मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए।
यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि बूस्की नुप्पो लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में अब तक कितने नक्सली मारे जा चुके हैं?
    इस साल में अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 247 नक्सली मारे जा चुके हैं।
  2. बस्तर संभाग में कितने नक्सलियों को मार गिराया गया है?
    बस्तर संभाग (7 जिले) में अब तक 218 नक्सली मारे गए हैं।
  3. दुर्ग संभाग में नक्सली ऑपरेशन का क्या नतीजा रहा है?
    दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 2 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।
  4. सुकमा नक्सल एनकाउंटर में क्या हुआ?
    सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 5 लाख की इनामी महिला नक्सली बूस्की नुप्पो को ढेर कर दिया
Tags:
  • सुकमा
  • Naxal encounter
  • CG Naxal encounter
  • सुकमा नक्सल एनकाउंटर
  • Sukma Naxal encounter
  • छत्तीसगढ़ नक्सल एनकाउंटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा