Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Jan 18, 2026, 21:38 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, ऑपरेशन त्राशी-1: J&K में आतंकी मुठभेड़: 7 जवान घायल; उत्तर भारत में शीतलहर : यूपी में 70 वाहन टकराए, 12 की मौत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़: 7 जवान घायल, ऑपरेशन त्राशी-1 में ताजा तनाव

खबरें काम की | top news:जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को हुए आतंकी मुठभेड़ में सेना के 7 जवान घायल हो गए। 3 जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया। ऑपरेशन त्राशी-1 के तहत सेना आतंकियों से मुकाबला कर रही है। अधिकारियों ने संभावना जताई कि आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं।



उत्तर भारत में शीतलहर से तबाही: यूपी में 70 वाहन टकराए, 12 की मौत, हिमाचल में तापमान -2.6°C

रविवार को उत्तर प्रदेश में घने कोहरे ने तबाही मचाई, 70 वाहन आपस में टकराए और 12 लोगों की जान चली गई। हिमाचल प्रदेश में तापमान माइनस 2.6°C तक गिरा, वहीं बिहार और दिल्ली में भी शीतलहर का असर दिखा। बिहार के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया।



फ्लाइट्स कैंसिल: DGCA ने इंडिगो पर लगाया 22.20 करोड़ का जुर्माना

New Delhi. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइंस पर 22.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के रूल 133A के तहत लगाया गया है। जुर्माने में एकमुश्त 1.80 करोड़ रुपए का जुर्माना और FDTL (Flight Duty Time Limitations) नियमों का उल्लंघन करने पर प्रतिदिन 30 लाख रुपए का जुर्माना शामिल है, जो कुल मिलाकर 20.40 करोड़ रुपए होता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ट्रम्प का बड़ा कदम: 8 यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ, ग्रीनलैंड विवाद बढ़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड पर कब्जे के खिलाफ विरोध करने वाले यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड 1 फरवरी से टैरिफ के दायरे में आएंगे। ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25% किया जाएगा।



काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने इस्तीफा दिया, पीएम पद की दावेदारी पेश

काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने 5 मार्च के आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनने की घोषणा करते हुए रविवार को इस्तीफा दे दिया। पूर्व रैपर शाह अब राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से पीएम पद की दौड़ में हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में ईमानदारी से काम करने की बात कही।



प्रयागराज माघ मेला: पुलिस ने अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को रोका, धरने पर बैठे शंकराचार्य

प्रयागराज माघ मेला में रविवार को एक घटना हुई जिसने पूरे आयोजन को सुर्खियों में ला दिया। मौनी अमावस्या के स्नान के लिए आए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने उन्हें पैदल संगम स्नान के लिए जाने को कहा, लेकिन उनके शिष्य नहीं माने और पालकी लेकर आगे बढ़ने लगे। इससे पुलिस और शिष्यों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- धर्म ही बनाए रखेगा देश को विश्वगुरु

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि धर्म ही उन्हें और नरेंद्र मोदी को मार्गदर्शन दे रहा है। उन्होंने बताया कि धर्म ब्रह्मांड का संचालन करता है। सृष्टि के अस्तित्व में आने के बाद धर्म के नियम ही सब कुछ नियंत्रित करते हैं। भारत को अपने संतों और ऋषियों से मार्गदर्शन मिलता रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मुंबई में मेयर पद को लेकर शिंदे-बीजेपी में खींचतान, संजय राउत का दावा

BMC चुनावके बाद महाराष्ट्र में सियासी घमासान तेज हो गया है। शिंदे गुट ने 29 पार्षदों को होटल में शिफ्ट कर दिया है, जबकि उनका दावा है कि शिवसेना का मेयर कम से कम ढाई साल तक होना चाहिए। संजय राउत ने शिंदे पर आरोप लगाया कि वे खुद नहीं चाहते कि बीजेपी का मेयर बने।



ग्रीनलैंड में ट्रम्प के खिलाफ विरोध की लहर, यूरोपीय संघ ने अमेरिका से ट्रेड एग्रीमेंट रोका

ग्रीनलैंड में शनिवार को ट्रम्प के ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने 'ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं है' के नारे लगाए। इस दौरान यूरोपीय संघ ने अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट की मंजूरी रोकने की तैयारी शुरू कर दी।



Tags:
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • जम्मू-कश्मीर
  • इंडिगो एयरलाइंस
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • शीतलहर
  • top news
  • अविमुक्तेश्वरानंद
  • खबरें काम की
  • टैरिफ
  • BMC चुनाव
  • प्रयागराज माघ मेला