Top News : खबरें काम की
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, क्यूबा पर होगा अमेरिका का कब्जा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्यूबा को अपने कब्जे में लेने की बात की। उन्होंने कहा, किसी न किसी रूप में क्यूबा को लूंगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक यह बयान चौंकाने वाला है। अमेरिका और क्यूबा के रिश्ते 65 साल से खराब चल रहे हैं। ट्रम्प पहले ही वेनेजुएला और ईरान में सैन्य कार्रवाई कर चुके हैं। उनके बयान ने वैश्विक चिंता बढ़ी दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दिल्ली के पालम इलाके की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 9 की मौत, तीन घायल
दिल्ली के पालम स्थित साध नगर में बुधवार एक भीषण आग लग गई। आग से चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग पूरी तरह से प्रभावित हो गई, जिससे 9 लोगों की जान चली गई। इनमें तीन नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। इस हादसे में दो लोगों ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हालांकि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने मौके पर 10 लोगों को रेस्क्यू किया है, जिनमें से तीन घायल हैं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
LPG किल्लत के बीच बड़ा फैसला: राज्यों को 10% एक्स्ट्रा LPG कोटा, PNG अपनाने की अपील
देश में बढ़ती LPG किल्लत (LPG Shortage) के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्यों को 10% अतिरिक्त LPG कोटा देने का प्रस्ताव दिया है ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-इजराइल तनाव (Iran-Israel Conflict) के कारण कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है, लेकिन लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सप्लाई चेन में सुधार हो सके। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बीच करीब 2 घंटे लंबी बैठक हुई, जिसमें संकट से निपटने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भारत ने रूस से बढ़ाया तेल आयात, अब चीन जा रहा रूसी तेल टैंकर भी आएगा भारत, खत्म होगी तेल की टेंशन
भारत सरकार के एक मास्टरस्ट्रोक ने फिर दुनिया को चौंका दिया है। साथ ही देश में चल रही तेल की किल्लत की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है। सरकार ने रूस से फिर कच्चा तेल खरीदी बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद दूसरे देशों की ओर जा रहे रूस के तेल टैंकरों ने भी अपना रास्ता बदलना शुरु कर दिया है।
भारत सरकार ने एक ऐसा दांव खेला है जिससे न केवल देश की तेल की टेंशन खत्म हो रही है, बल्कि चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। रूस से आने वाला कच्चा तेल, जो पहले चीन की ओर जा रहा था, अब अपना रास्ता बदलकर भारत के बंदरगाहों पर पहुंच रहा है। यह सब मुमकिन हुआ है भारत की बेहतरीन डिप्लोमेसी और समय पर लिए गए कड़े फैसलों की वजह से। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सीएम योगी असली हिंदू नहीं, बिलासपुर में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- उन्हें 40 दिन का समय दिया गया था, लेकिन...
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने UGC के नए नियमों और राजनीति को लेकर कई तीखे बयान दिए। वे बेमेतरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान बिलासपुर में मीडिया से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला: ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड और तेल ठिकानों पर एयरस्ट्राइक
मिडल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। दोनों देशों ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक की है। यह क्षेत्र दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस फील्ड माना जाता है। हमले में गैस, पेट्रोकेमिकल और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया है। इस पर ईरान ने खाड़ी देशों के तेल ठिकानों पर हमलों की चेतावनी दी है।
एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, भीषण आग में ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर बचाई जान
राजस्थान के जालोर जिले में बुधवार को एक हादसा हुआ, जब एथेनॉल से भरा टैंकर पलटने के बाद आग की लपटों में घिर गया। नेशनल हाईवे-68 पर स्थित सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। टैंकर पलटने के बाद 200 मीटर तक आग फैल गई। इसमें टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि उसका भाई कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कंगना ने राहुल गांधी पर किया तीखा हमला: 'वह टपोरी की तरह आते हैं संसद
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संसद में आना टपोरी की तरह होता है, और उनका व्यवहार महिलाओं के लिए असहजता का कारण बनता है। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी अपने इंटरव्यू के दौरान लोगों को परेशान करते हैं और उनका व्यवहार ठीक नहीं है। यह बयान राहुल गांधी के मकर द्वार पर चाय-नाश्ता करने के विवाद के बाद आया, जिस पर आलोचना की गई थी।
KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर पर गिरफ्तारी की तलवार: अमिताभ बच्चन ने दिया था 50 लाख का चेक
कभी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 50 लाख जीतने वाली अमिता सिंह तोमर अब भ्रष्टाचार के मामले में फंस गई हैं। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर तहसीलदार अमिता सिंह पर आरोप है कि 2021 में हुए बाढ़ राहत घोटाले में उन्होंने सरकारी राहत राशि का गलत तरीके से इस्तेमाल किया। इस मामले में डिप्टी कलेक्टर की ऑडिट रिपोर्ट ने बवाल मचाया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सरकार ने पीड़ितों की मदद के लिए करोड़ों की राहत राशि भेजी थी, लेकिन इन पैसों का दुरुपयोग किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सीरिया-लीबिया युद्ध में हिस्सा लेने वाला अमेरिकी नागरिक भारत में गिरफ्तार
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैन डाइक और छह यूक्रेनी नागरिकों को दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता से गिरफ्तार किया। मैथ्यू ने 2011 के लीबिया और सीरिया युद्धों में विदेशी फाइटर के रूप में भाग लिया था और रूस-यूक्रेन युद्ध में भी यूक्रेनी युवाओं को ट्रेनिंग दी थी। NIA के अनुसार, इन गिरफ्तारियों के जरिए म्यांमार के सशस्त्र समूहों को हथियार पहुंचाने और उग्रवाद का समर्थन करने की योजना का खुलासा हुआ है।
खामेनेई की मौत पर बांटी मिठाई, हिंदूवादी नेता पर FIR दर्ज, संगठन ने घेरा थाना
top news: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकंडा थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। यह विरोध हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में किया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नीरव मोदी ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए लंदन कोर्ट में की नई याचिका
खबरें काम की: भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए एक नया पैंतरा अपनाया है। उसने लंदन के हाई कोर्ट में प्रत्यर्पण मामले को फिर से खुलवाने के लिए याचिका दाखिल की है। नीरव ने यह दावा किया है कि भारत में जांच एजेंसियों द्वारा पूछताछ के दौरान उसे यातना दिए जाने का खतरा है। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, और न्यायाधीशों ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।