एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, भीषण आग में ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर बचाई जान

Ashish Bhardwaj | Mar 18, 2026, 19:07 IST
Share
athinol
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जालोर जिले में एथेनॉल से भरा टैंकर पलटने के बाद आग की लपटों में घिर गया। इसमें ड्राइवर की मौत हो गई और उसका भाई कूदकर बच गया। टैंकर में रिसाव के बाद आग फैल गई।

News In Short

  • राजस्थान के जालोर में नेशनल हाईवे-68 पर एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा।
  • हादसे में टैंकर का ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर बचाई जान।
  • हादसे से कुछ समय पहले उतरा गया था दूसरा साथी।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक टायर फटने से हुआ हादसा।
  • सांचौर एसडीएम और सांचौर सिंवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।

News In Detail

राजस्थान के जालोर जिले में बुधवार को एक हादसा हुआ, जब एथेनॉल से भरा टैंकर पलटने के बाद आग की लपटों में घिर गया। नेशनल हाईवे-68 पर स्थित सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ। टैंकर पलटने के बाद 200 मीटर तक आग फैल गई। इसमें टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि उसका भाई कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

टायर फटा और मच गई तबाही

प्रत्यक्षदर्शी जीवाराम ने बताया कि अचानक टायर फटने जैसी तेज आवाज आई और टैंकर का संतुलन बिगड़ गया। टैंकर सर्विस रोड की तरफ पलट गया और डिवाइडर से टकराते ही उसमें भरा एथेनॉल रिसने लगा।
टैंकर का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर लटक गया, जिससे तेल का रिसाव होने लगा। ढलान होने के कारण ज्वलनशील एथेनॉल सड़क पर 200 मीटर दूर तक बह गया। इससे हाईवे पर आग की भीषण लपटें उठने लगीं।

आंखों के सामने जल गया भाई

टैंकर बाड़मेर से गुजरात के कांडला जा रहा था। टैंकर में ड्राइवर सुखराम (34) और उसका भाई नरसीराम सवार थे। जैसे ही टैंकर पलटा, उसमें आग लग गई। नरसीराम ने हिम्मत दिखाई और टैंकर से बाहर कूद गया, लेकिन सुखराम केबिन में ही फंसा रह गया। नरसीराम अपनी आंखों के सामने भाई को आग की लपटों में घिरता देखने के अलावा कुछ न कर सका। नरसीराम को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

मौत से चंद मिनट पहले उतरा था दूसरा साथी

हादसे में घायल हुए नरसीराम ने बताया कि सिवाड़ा के पास टैंकर पलटने के बाद आग लग गई। उसे यह भी नहीं पता था कि टैंकर में क्या था। नरसीराम ने आगे बताया कि हादसे से पूर्व एक और ड्राइवर साथ था, जो किस्मत वाला रहा कि वह गुड़ामालानी में ही उतर गया।

'एथेनॉल' बना काल

मुरलीधर कंपनी का यह टैंकर पंजाब के बठिंडा से एथेनॉल लेकर आ रहा था। एथेनॉल के अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल विभाग को काबू पाने में करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सांचौर सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढे़:-

मौत के बाद भी मधुमक्खियों ने नहीं छोड़ा पीछा, फिर पीपीई किट पहनकर किया अंतिम संस्कार, जानिए पूरा मामला

जयपुर विस्तार पर हाई कोर्ट सख्त, जेडीए में जुड़ने वाले 679 गांवों में निर्माण पर लगी रोक, सरकार से मांगा जवाब

सरिस्का सीटीएच पर बैठक में हंगामा, जूली ने घेरे अफसर तो बाहर ग्रामीणों ने दिखाए काले झंडे

समान नाम पर 'नकली' कलेक्टर बना, गांव वालों ने कंधों पर जुलूस निकाला, फिर एक QR कोड ने बिगाड़ा सारा खेल

Tags:
  • राजस्थान
  • ड्राइवर जिंदा जला
  • नेशनल हाईवे
  • जालोर
  • एथेनॉल से भरा टैंकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज