Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 24, 2026, 22:03 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, सऊदी क्राउन प्रिंस ने ट्रम्प से कहा: ईरान पर हमले करना जारी रखें; युद्ध संकट को लेकर पीएम मोदी बोले- हालात बदल रहे हैं, तैयार रहें। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

सऊदी क्राउन प्रिंस का ट्रम्प से आग्रह: ईरान पर हमले जारी रखें, सरकार को खत्म करें

खबरें काम की | top news: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान पर हमले जारी रखने की अपील की। उनका कहना है कि ईरान की मौजूदा सरकार खाड़ी के लिए खतरा है और उसे खत्म किया जाना चाहिए। हालांकि, सऊदी सरकार ने इस दावे को खारिज किया और शांतिपूर्ण समाधान का पक्ष लिया।



कोलंबिया में भीषण विमान हादसे में 66 की मौत: टेकऑफ के बाद क्रैश

कोलंबिया में एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। हादसे में 66 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायल और कुछ लापता हैं। विमान में 100 से ज्यादा सैनिक और क्रू सवार थे, जिससे यह हादसा बेहद भयावह बन गया।



युद्ध के संकट को लेकर पीएम मोदी बोले-हालात बदल रहे हैं, संकट बढ़ रहा है, हमें तैयार रहना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 24 मार्च को राज्यसभा में 21 मिनट तक पश्चिम एशिया के हालात पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका और इजराइल के बीच ईरान से जंग जारी रही तो इसके खतरनाक असर हो सकते हैं। आने वाला समय देश के लिए बड़ी परीक्षा जैसा होगा। इसमें सफलता पाने के लिए राज्यों का साथ बेहद जरूरी होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



किम जोंग उन का बयान: परमाणु हथियार रखना सही फैसला, पश्चिमी हमले ने सच साबित किया

नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन ने कहा कि परमाणु हथियार रखने का उनका फैसला सही था, ईरान पर पश्चिमी हमलों ने यह साबित कर दिया। किम ने कहा कि आज के समय में केवल मजबूत सैन्य ताकत ही देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के खिलाफ अपने रुख को दोहराया।



ममता बोलीं- 'कैट इज आउट ऑफ द बैग', कमल हासन ने चुनाव नहीं लड़ने का लिया निर्णय

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भाजपा का नियंत्रण होने का आरोप लगाया, कहा अब कैट बाहर है! वहीं, कमल हासन ने तमिलनाडु चुनाव से पहले अपनी पार्टी एमएनएम को DMK को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की और चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया। दोनों के बयान राजनीतिक तूफान ला सकते हैं।



दुनिया में बढ़ता प्रदूषण संकट: पाकिस्तान नंबर वन, भारत छठे स्थान पर

वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2025 ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं। पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देश बना, जबकि भारत छठे स्थान पर है। यूपी का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित हुआ, वहीं नई दिल्ली भी टॉप 5 में शामिल है, जो गंभीर खतरे का संकेत है।



धर्म बदला तो खत्म होगा SC/ST का दर्जा, ईसाई धर्म अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण और जातिगत दर्जे को लेकर एक अहम और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यदि कोई व्यक्ति आपने धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपनाता है, तो वह अनुसूचित जाति का अपना दर्जा खो देगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कौन है कुख्यात नक्सली कमांडर पापाराव? छोटी उम्र में ही हिड़मा के साथ जॉइन किया था संगठन

बस्तर संभाग से एक बेहद अहम खबर सामने आई है। लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने डीवीसीएम रैंक के कुख्यात नक्सली पापाराव उर्फ मंगू उर्फ सुन्नम चन्द्रैया ने आखिरकार आत्मसमर्पण करने का फैसला कर लिया है। वह अपने 17 साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर करने निकल पड़ा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मार्च के अंत तक भारी बारिश का अलर्ट: राजस्थान, MP, और यूपी में मौसम में बदलाव

राजस्थान में मार्च अंत तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है। मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में तापमान में 10°C की गिरावट आई। 26 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में फिर बारिश हो सकती है। मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है।



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • आरक्षण
  • top news
  • खबरें काम की
  • सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान