Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Apr 30, 2026, 21:19 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, यूपी, बिहार में आंधी-बारिश से 18 की मौत, दिल्ली-NCR में ओले; ईरान ने फिर दी चेतावनी, न्यूक्लियर प्रोग्राम से पीछे नहीं हटेंगे। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

यूपी, बिहार में आंधी-बारिश से 18 मौतें, दिल्ली-NCR में ओले, कोटा में बिजली गिरने से तबाही

खबरें काम की | top news :पिछले 24 घंटों में देशभर में मौसम के तेवर अलग थे। यूपी और बिहार में आंधी-बारिश से 18 लोगों की मौत हुई। कोटा में मकान पर बिजली गिरी। दिल्ली-NCR में ओले गिरे और राजस्थान में बारिश जारी रही। यूपी का बांदा 45.8°C के साथ सबसे गर्म रहा।



ईरान ने कहा- न्यूक्लियर प्रोग्राम से पीछे नहीं हटेंगे, अमेरिकी ठिकाने खुद सुरक्षित नहीं

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कहा कि उनका देश अपनी परमाणु और मिसाइल ताकत से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने अमेरिकी सैन्य ठिकानों की कमजोरी को उजागर करते हुए कहा कि वे अपनी सुरक्षा ठीक से नहीं कर सकते, तो दूसरों को कैसे बचा सकते हैं।



अमेरिका इस दिन देगा 166 अरब डॉलर टैरिफ रिफंड, भारत को करोड़ों का हो सकता है फायदा

अमेरिका अब इतिहास का सबसे बड़ा टैरिफ रिफंड करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों से आने वाले आयात पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया था। अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार न्यायालय में दायर दस्तावेजों से पता चलता है कि करीब 53 मिलियन आयातों के जरिए तीन लाख 30 हजार से ज्यादा इम्पोर्टर्स से यह रकम वसूली गई थी। अब यह पूरी रकम यानी करीब 166 अरब डॉलर वापस की जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सुप्रीम कोर्ट ने रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाने की दी सलाह, केंद्र से कानून में बदलाव की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल की रेप विक्टिम के 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में अबॉर्शन की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। CJI सूर्यकांत ने कहा कि अबॉर्शन के लिए टाइम लिमिट में बदलाव करना चाहिए। नाबालिगों को जबरन मां बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।



बरगी बांध में क्रूज पलटा, 2 महिलाओं समेत 4 की मौत, रेस्क्यू जारी

मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं को जबलपुर हाईकोर्ट से बहुत बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 2019 से 2023 तक का बकाया मानदेय 6% ब्याज के साथ 90 दिनों में देने और ग्रेच्युटी का भुगतान कानून के तय फार्मूले के अनुसार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



होर्मुज नाकेबंदी ने तोड़ा तेल की महंगाई का रिकॉर्ड, 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची कीमतें

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकाबंदी के बीच क्रूड ऑयल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। यह बढ़ती कीमतें वैश्विक ऊर्जा संकट को बढ़ा रही हैं। महंगाई की दर ऊंची हो गई है। पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से आर्थिक मंदी का खतरा बढ़ा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बिहार सीएम बोले- अपराधियों की तस्वीर पर माला पहनाओ, बच्चियों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक में बच्चियों से जुड़े अपराधों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपराधियों की तस्वीर पर माला पहना दो और उद्योगपतियों को सुरक्षा मुहैया कराओ। बैठक में 24 घंटे के अंदर दो बड़े मर्डर और एनकाउंटर के बाद चर्चा हुई।



राजनाथ सिंह बोले- ऑपरेशन सिंदूर अपनी मर्जी से रोका, भारत आतंकवाद से लड़ेगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी मर्जी से रोका और पाकिस्तान की परमाणु धमकी से नहीं डरा। उन्होंने भारत को IT का हब बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को "इंटरनेशनल टेररिज्म" का केंद्र माना जाता है। भारत पूरी तरह तैयार है।



ममता बोलीं- एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर, TMC का स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल्स को भाजपा के इशारे पर दिखाया गया करार दिया और कहा कि TMC बंगाल में 226 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगी। वहीं, TMC नेताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया, जबकि कांग्रेस ने TMC से गठबंधन पर फैसला नतीजों के बाद करने की बात कही।



नेपाल सरकार का यू-टर्न, भारतीय सामानों पर टैक्स को लेकर फैसला बदल सकता है

नेपाल सरकार ने भारतीय सामानों पर लगाए गए टैक्स के फैसले को लेकर यू-टर्न लिया है। सरकार को भारी विरोध का सामना करने के बाद, यह कदम वापस लिया जा सकता है। इससे भारत-नेपाल सीमा पर राहत मिल सकती है। दशकों पुरानी सीमा व्यवस्था में यह बड़ा बदलाव था।



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • ममता बनर्जी
  • ईरान
  • बारिश
  • top news
  • नेपाल
  • खबरें काम की
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • होर्मुज की नाकाबंदी