बरगी बांध में क्रूज पलटा, 4 महिलाओं की मौत, 22 पर्यटकों को बचाया गया, 8 अब भी लापता
Pawan Modiya | Apr 30, 2026, 19:39 IST
Photograph: (the sootr)
जबलपुर के बरगी बांध में करीब 34 यात्रियों से भरा क्रूज पलट गया। हादसे में 4 महिला यात्रियों की मौत की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन फौरन शुरू किया गया। 15 यात्रियों को बचा लिया गया है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बरगी बांध में करीब 34 यात्रियों से भरा एक क्रूज अचानक पलट गया। बांध का पानी गहरा है, इसलिए हादसा और भी घातक साबित हुआ। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
हादसे में 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। चारों महिलाएं हैं। यह खबर मौके पर मौजूद परिजनों के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। 22 यात्रियों को बचाव दल ने समय रहते पानी से बाहर निकाला। उन्हें सुरक्षित किनारे पर लाया गया। कुछ यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचाई। मृतकों में नीतू सोनी. सोभाग्यम अलागन, मधु मैसी और काकोलाझी शामिल हैं। हालांकि 8 पर्यटक अब भी लापता हैं।
![WhatsApp Image 2026-04-30 at 8.33.30 PM]()
एसडीआरएफ (SDRF - State Disaster Response Force) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं। गोताखोर बांध की गहराई में उतरकर लापता लोगों को तलाश रहे हैं। नावों की मदद से बांध के विस्तृत इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव दल ने देर रात एलियाज हुसैन नामक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाला।
बरगी बांध नर्मदा नदी पर बना है। यहां पानी काफी गहरा है और अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में अतिरिक्त मुश्किल आ रही है। फिर भी टीमें पूरी ताकत से काम में लगी हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे और जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह देर रात तक मौके पर ही मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारी भी डटे हुए हैं और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
बरगी बांध पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां नाव और क्रूज की सैर का खूब चलन है। लेकिन इस हादसे ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस दुखद हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने मृतकों के प्रति संवेदना दी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा- इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
क्रूज के पलटने की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है। जांच जारी है। यह देखा जाएगा कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग तो नहीं थे, या कोई तकनीकी खराबी थी। प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। रेस्क्यू ऑपरेशन के पूरा होने के बाद पूरी तस्वीर सामने आएगी।
क्रूज पलटने की घटना के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 0761-2624355 है। कंट्रोल रूम का इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है और यह रात भर चालू रहेगा। कंट्रोल रूम से संपर्क कर कोई भी व्यक्ति घटना में मिसिंग व्यक्तियों के बारे में या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान कर सकेगा।
स्थानीय प्रशासन ने देर रात मरनै वालों, जीवित व्यक्तियों और हादसे में अब तक लापता लोगों की सूची जारी की। लापता लोगों की खोजबीन देर रात तक जारी थी।
मध्य प्रदेश में सुस्त रेरा का एक्शन, केस की सुनवाई की रफ्तार देश में सबसे धीमी
मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा : टायर फटने से पलटी पिकअप, 14 मजदूरों की मौत
मध्य प्रदेश युवा सिंधी समाज ने 1000 दिन में 800 परिवारों को दिलाई राहत, 3 मई को बड़ा आयोजन
एमपी में 1000 के करीब पहुंची बाघों की संख्या, सरकार ने WII से पूछा- जंगल कितने बाघों के लिए पर्याप्त
चार महिलाओं ने गंवाई जान
रेस्क्यू में जुटी टीमें
WhatsApp Image 2026-04-30 at 8.33.30 PM
एसडीआरएफ (SDRF - State Disaster Response Force) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर तैनात हैं। गोताखोर बांध की गहराई में उतरकर लापता लोगों को तलाश रहे हैं। नावों की मदद से बांध के विस्तृत इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव दल ने देर रात एलियाज हुसैन नामक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाला।
मंत्री, सांसद, कलेक्टर देर रात तक मौके पर
बरगी बांध पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां नाव और क्रूज की सैर का खूब चलन है। लेकिन इस हादसे ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतकों को 4-4 लाख का मुआवजा
इस हादसे में जो जनहानि हुई है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
हादसे की वजह की साफ नहीं
कंट्रोल रूम स्थापित
मृत, लापता और जीवित व्यक्तियों की सूची जारी
ये खबरें भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा : टायर फटने से पलटी पिकअप, 14 मजदूरों की मौत
मध्य प्रदेश युवा सिंधी समाज ने 1000 दिन में 800 परिवारों को दिलाई राहत, 3 मई को बड़ा आयोजन
एमपी में 1000 के करीब पहुंची बाघों की संख्या, सरकार ने WII से पूछा- जंगल कितने बाघों के लिए पर्याप्त
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari