Top News : खबरें काम की

Jitendra Shrivastava | Mar 31, 2026, 21:44 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, ट्रम्प का बयान: अब अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा; नालंदा में मंदिर में भगदड़: अफरातफरी में 8 महिलाओं की मौत। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

नालंदा में मंदिर में भगदड़: अफरातफरी में 8 महिलाओं समेत 9 की मौत

top news | खबरें काम की:बिहार के नालंदा जिले में शीतला माता मंदिर में मंगलवार को भगदड़ मच गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 महिलाएं थीं। यह हादसा तब हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। अफरातफरी और भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण यह हादसा हुआ। मंदिर में 25,000 श्रद्धालु थे, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।



ट्रम्प का बड़ा बयान: अब अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अब अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा। उन्होंने ब्रिटेन जैसे देशों को सुझाव दिया कि वे अमेरिका से तेल खरीदें या फिर खुद होर्मुज स्ट्रेट जाकर तेल लाएं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान कमजोर हो चुका है और बाकी देश अपनी मदद खुद करें।



मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला: अफवाह फैलाकर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश

गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश में अफवाह फैलाकर डर का माहौल बना रही है। वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि मुश्किल हालात में भी भारत ने स्थिति को नियंत्रण में रखा है, जबकि कांग्रेस सियासी फायदे के लिए अफवाहें फैला रही है।



सूरत में बिल्डिंग में आग, 5 की मौत; 8 टन साड़ियों के स्टॉक ने बढ़ाई त्रासदी

गुजरात के सूरत में एक मकान में लगी भीषण आग में 5 लोगों की जान चली गई, जिनमें 4 महिलाएं और एक बच्चा शामिल था। आग का कारण बताया जा रहा है कि घर में रखा 8 टन साड़ियों का स्टॉक था, जिसने आग को तेजी से फैलने में मदद की। पड़ोसियों के अनुसार, घर में चलने के लिए भी जगह नहीं बची थी। इस हादसे में किसी को बचने का मौका नहीं मिला।



5 राज्यों में बारिश और ओले, जम्मू-कश्मीर में एवलांच; दिल्ली में धुंध

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से 30 मार्च से 5 अप्रैल तक कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में ओले गिरे। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एवलांच और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई। दिल्ली में भी सुबह धुंध छाई रही।



चीन में नया कानून: खाली फ्लैट में अस्थियां रखने पर लगेगा बैन

चीन सरकार ने एक नया कानून प्रस्तावित किया है, जिसके तहत लोग अपने परिजनों की अस्थियां खाली अपार्टमेंट में नहीं रख सकेंगे। यह 'बोन ऐश अपार्टमेंट' कानून के तहत लागू होगा। कब्रिस्तान की बढ़ती कीमतों के कारण लोग इन फ्लैट्स में अस्थियां रखते थे, लेकिन अब इस पर रोक लगाने की योजना है।



अमेरिका की रिपोर्ट: पाकिस्तान में अब भी 15 आतंकी संगठन सक्रिय

अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में अब भी कम से कम 15 आतंकी संगठन सक्रिय हैं, जिनमें से कई भारत और जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाने में लगे हुए हैं। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठन भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। अमेरिका ने इनमें से कई को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया है।



फैज अहमद किदवई डीओपीटी के एडिशनल सेक्रेटरी बने, कई अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नति

भारत सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों की घोषणा की है। इस प्रशासनिक फेरबदल (reshuffle) में कई संयुक्त सचिव और निदेशक को अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें कुछ महत्वपूर्ण चेहरे शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीएम साय बोले हिड़मा मरा तो राहुल गांधी के पेट में क्यों हुआ दर्द, PCC चीफ ने कहा रमन सरकार में नक्सली 3 जिलों से 14 जिलों में फैले

छत्तीसगढ़ में 31 मार्च की डेडलाइन में नक्सलवाद खत्म हो गया। यह दावा छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक की सरकार कर रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह से लेकिन सीएम विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने ऐलान कर दिया है कि अब छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो चुका है। लेकिन इस पर सियासी लड़ाई शुरु हो गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भूपेश बघेल का पलटवार, प्रूफ नहीं झूठ पर बहस करने सामने आएं अमित शाह

नक्सलवाद को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा जवाब दिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि शाह प्रूफ देने की बात करते हैं और झूठ पर झूठ बोलते हैं। बघेल ने कहा कि उनको शर्म आनी चाहिए। वे किसी भी मंच पर आकर आंखों पर बहस करें। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • बारिश
  • top news
  • फैज अहमद किदवई
  • सीएम साय
  • खबरें काम की
  • नालंदा