फैज़ अहमद किदवई डीओपीटी के एडिशनल सेक्रेटरी बने, कई अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नति
Pawan Modiya | Mar 31, 2026, 18:32 IST
Photograph: (the sootr)
केंद्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल में फैज़ अहमद किदवई को DoPT का अतिरिक्त सचिव बनाया। कई IAS और अन्य अधिकारियों को भी अहम पदों पर पदोन्नति मिली।
भारत सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों की घोषणा की है। इस प्रशासनिक फेरबदल (reshuffle) में कई संयुक्त सचिव और निदेशक को अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें कुछ महत्वपूर्ण चेहरे शामिल हैं।
एमपी कैडर केआईएएस फैज अहमद किदवई को अतिरिक्त सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में पदस्थ किया गया है। वर्तमान में किदवई DGCA में डायरेक्टर जनरल के पद पर हैं। वहीं, उड़ीसा कैडर के वीर विक्रम यादव को DGCA में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, जहां वे IASकिदवई की जगह लेंगे। इसके साथ केंद्र ने कई अफसरों को एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ किया है।
केंद्र सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियों की हैं। कई संयुक्त सचिव और निदेशक को अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें कुछ महत्वपूर्ण चेहरे शामिल हैं। सिक्किम कैडर के पुनीत कंसल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह एजीएमयूटी कैडर (AGMUT Cadre) के दीवाकर नाथ मिश्रा को विभागीय राजस्व से ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। तेलंगाना कैडर की नीता कुमारी प्रसाद को मछलीपालन से राजस्व मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है। बिहार कैडर के श्रीधर चिरुवोलू को प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में पदोन्नति मिली है। एजीएमयूटी कैडर (AGMUT Cadre) के लोखंडे प्रशांत सीताराम और अनुज शर्मा (IDES:91) को गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया है।
इसके अलावा, फाइनेंस और कॉर्पोरेट सर्विस क्षेत्र में भी कई बदलाव किए गए हैं। इनमें एजीएमयूटी कैडर (AGMUT Cadre) के संजय लोहिया को फाइनेंस मिनिस्ट्री में स्पेशल सेक्रेटरी पदस्थ किया है। अंशुमान पट्टनायक (IRS T:94) को कॉर्पोरेट मामलों मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया है। इसके अलावा मीनाक्षी रावत (IES:93) को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया।
इसी तरह शिक्षा, कृषि और MSME में भी महत्वपूर्ण पोस्टिंग की गई हैं। अभिषेक सिंह (NL:95) को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के निदेशक जनरल बनाया है। हिमाचल कैडर के भारत हरबंसल खेड़ा को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय में ओएसडी बनाया गया है। खेड़ा 30 अप्रैल 2026 को सुभाषचंद्र लाल दास के रिटायर होने पर मंत्रालय के सेक्रेटरी बनेंगे। एजीएमयूटी कैडर (AGMUT Cadre) के ज्ञानेंद्र डी. त्रिपाठी को कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में सेक्रेटरी के तौर पर नई नियुक्ति मिली है।
सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों में ही इन-सिटू अपग्रेडेशन (In-situ Upgradation) भी दिया है। इसके तहत अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव और विशेष सचिव के स्तर का दर्जा दिया गया है, जिससे उनकी प्रशासनिक जिम्मेदारियां और अधिकार बढ़ेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
निर्मला सप्रे का हाईकोर्ट में यू-टर्न: अब भी कांग्रेस में होने का किया दावा, केस में आया ट्विस्ट
सीएम मोहन यादव ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, क्रॉउड मैनेजमेंट और दर्शन व्यवस्था पर फोकस
नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, लाखों रुपए का था ईनाम
छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद खत्म, गृहमंत्री विजय शर्मा का आधिकारिक ऐलान
एमपी कैडर केआईएएस फैज अहमद किदवई को अतिरिक्त सचिव, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में पदस्थ किया गया है। वर्तमान में किदवई DGCA में डायरेक्टर जनरल के पद पर हैं। वहीं, उड़ीसा कैडर के वीर विक्रम यादव को DGCA में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, जहां वे IASकिदवई की जगह लेंगे। इसके साथ केंद्र ने कई अफसरों को एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ किया है।
कई संयुक्त सचिव और निदेशक पदोन्नत
वित्त और कॉर्पोरेट मामलों में नई पोस्टिंग
शिक्षा, कृषि और MSME मंत्रालय में भी अहम बदलाव
सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों में ही इन-सिटू अपग्रेडेशन (In-situ Upgradation) भी दिया है। इसके तहत अधिकारियों को अतिरिक्त सचिव और विशेष सचिव के स्तर का दर्जा दिया गया है, जिससे उनकी प्रशासनिक जिम्मेदारियां और अधिकार बढ़ेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
निर्मला सप्रे का हाईकोर्ट में यू-टर्न: अब भी कांग्रेस में होने का किया दावा, केस में आया ट्विस्ट
सीएम मोहन यादव ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, क्रॉउड मैनेजमेंट और दर्शन व्यवस्था पर फोकस
नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता: 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, लाखों रुपए का था ईनाम
छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद खत्म, गृहमंत्री विजय शर्मा का आधिकारिक ऐलान
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava