Top News : खबरें काम की
सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री, ली शपथ
खबरें काम की | top news:सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी, अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए।
अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण: एक साथ कई टारगेट्स को हिट करने की नई क्षमता
DRDO ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल परीक्षण सेंटर से अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल में MIRV सिस्टम लगा है, जो एक साथ कई परमाणु हथियारों को लेकर एक ही समय में विभिन्न टारगेट्स को निशाना बना सकता है। इसकी रेंज 5,000-7,000 किमी है।
बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 मौतें, 6 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
बिहार में तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमें सबसे ज्यादा 5 मौतें पटना में हुईं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया। राजस्थान और मध्य प्रदेश में पारा 43°C के पार पहुंचा।
कल सुबह 10 बजे विजय का शपथग्रहण, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का निमंत्रण
तमिलनाडु में नई सरकार के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। टीवीके चीफ विजय रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजय ने शनिवार को राज्यपाल से मिलकर 120 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा किया। शपथग्रहण समारोह सुबह 10 बजे होगा।
अमेरिका-ईरान के बीच अगले हफ्ते फिर इस्लामाबाद में बातचीत की संभावना
अगले हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में बातचीत फिर शुरू हो सकती है। दोनों देश मध्यस्थों के जरिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव कम करने के मुद्दे शामिल हैं। ट्रम्प ने कहा, "ईरान का जवाब जल्द मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश : बीजेपी दफ्तर और सरकारी इमारतें आतंकियों के रडार पर, हाई अलर्ट जारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है। यह खबर इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिली है। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दिल्ली में टेरर अलर्ट जारी किया है। खबर के मुताबिक, आतंकवादी दिल्ली में बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि बनेंगे देश के नए CDS, अनिल चौहान की लेंगे जगह
भारत सरकार ने देश की सैन्य कमान में एक बड़ा बदलाव किया है। रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को देश का नया CDS (Chief of Defence Staff) यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है। वह सैन्य मामलों के विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उनका यह कार्यकाल पद संभालने की तारीख से अगले आदेश तक जारी रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अमेरिका में रनवे पर इंसान से टकराया विमान, इंजन में लगी आग, 231 लोग सवार
डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात बड़ा हादसा हुआ, जब फ्रंटियर एयरलाइंस का विमान टेकऑफ के दौरान एक पैदल व्यक्ति से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान के इंजन में आग लग गई और 231 यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।
पंजाब के AAP मंत्री संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, केजरीवाल बोले- पार्टी तोड़ने की साजिश
ED ने पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया। अरोड़ा पर 157.12 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से अवैध लेन-देन का आरोप है। उनके खिलाफ चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम में छापेमारी की गई। केजरीवाल ने इसे पार्टी तोड़ने की साजिश बताया।
डोपिंग नियम उल्लंघन का आरोप: रेसलर विनेश फोगाट के मुकाबलों पर WFI ने लगाई रोक
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने रेसलर विनेश फोगाट पर बैन लगाया। वे 26 जून तक घरेलू मुकाबलों में भाग नहीं ले सकतीं। WFI ने 15 पन्नों का कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में आरोप है कि विनेश ने संन्यास से वापसी की सूचना छह महीने पहले नहीं दी। उनका यह व्यवहार भारतीय कुश्ती की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...