दिल्ली दहलाने की बड़ी साजिश : बीजेपी दफ्तर और सरकारी इमारतें आतंकियों के रडार पर, हाई अलर्ट जारी

Sanjay Dhiman | May 09, 2026, 21:10 IST
Share
delhi-terror-alert-intelligence-increased-security
Photograph: (the sootr)

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भाजपा मुख्यालय और सरकारी इमारतों को निशाना बनाने को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंकवादी हमले का खतरा मंडरा रहा है। यह खबर इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिली है। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दिल्ली में टेरर अलर्ट जारी किया है। खबर के मुताबिक, आतंकवादी दिल्ली में बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं।

बीजेपी मुख्यालय और सरकारी इमारतें निशाने पर हैं। हमले की आशंकाओं में आत्मघाती हमला, गोलीबारी और आईईडी धमाके शामिल हैं। यह टेरर अलर्ट राजधानी के लोगों और सुरक्षा बलों के लिए गंभीर चुनौती है। दिल्ली में आतंकवादी हमले की साजिशों का खुलासा पहले भी हुआ है।

इंटेलिजेंस का कहना है कि यह हमले आगामी दिनों में हो सकते हैं, और इसके लिए सुरक्षा बलों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। भाजपा मुख्यालय और सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि किसी भी खतरे से निपटने के लिए सभी सुरक्षा बल एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है और चेकिंग की संख्या भी बढ़ा दी है। सीसीटीवी निगरानी को भी बढ़ा दिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग और वाहनों की रैंडम चेकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग यूनिट्स और क्विक रिएक्शन टीमों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली फायर सर्विस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और खड़े वाहनों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

10 नवंबर 2025 को हो हुआ था आतंकी हमला

दिल्ली में आतंकी हमलों की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास एक आतंकी हमला हुआ था। एक आतंकवादी ने चलती कार में धमाका किया था, जिसमें 13 लोगों की जान गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस धमाके के तार टेरर मॉड्यूल से जुड़े थे, जिसका खुलासा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा से किया था।

जांच में पता चला था कि इन आतंकवादियों ने 32 कारों का इंतजाम किया था, जिनमें बम और विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। आतंकियों का प्लान था कि वे बाबरी मस्जिद की ढहाई की बरसी (6 दिसंबर) के दिन दिल्ली समेत कई जगहों पर धमाके करेंगे।

सुरक्षा में और क्या कदम उठाए गए हैं?

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने सशक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसके तहत:

  • जवानों की तैनाती और चेकिंग बढ़ाई गई है
  • सुरक्षा बलों के बीच आपसी तालमेल
  • सीसीटीवी निगरानी को और बढ़ाया गया है
  • स्निफर डॉग यूनिट्स और बम निरोधक दस्तों को हाई अलर्ट पर रखा गया है
दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी कहा है कि अगर किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

धमकी देकर वसूली मामला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती

अमानवीय हरकत : गार्ड ने चलती ट्रेन से बेजुबान को फेंका, ट्रांसपोर्टर ने बचाई जान

छत्तीसगढ़ गैस घोटाला : पूर्व मंत्री का रिश्तेदार और दो बड़े अफसर गिरफ्तार, ऐसे चुराई जा रही थी LPG

पुलिस को पीछा करता देख तस्कर ने कार में लगाई आग; हाईवे पर मचा हड़कंप

Tags:
  • जम्मू-कश्मीर
  • दिल्ली पुलिस
  • हाई अलर्ट
  • सीसीटीवी
  • आतंकी हमला
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा