Top News: खबरें काम की... होर्मुज में LNG टैंकर पर हमला
होर्मुज में LNG टैंकर पर हमला, कुवैत पर ड्रोन अटैक से तनाव बढ़ा
खबरें काम की | top news: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कतर के LNG टैंकर पर हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टैंकर का इंजन खराब हो गया और वह समुद्र में फंस गया। इसी बीच ईरान की ओर से कुवैत में ड्रोन हमले किए गए। हमले में सरकारी इमारत समेत कुछ संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
स्पेन बॉर्डर पर भगदड़, 67 प्रवासियों की मौत से मचा हड़कंप
स्पेन के स्यूटा शहर में अवैध प्रवेश की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ। मोरक्को से पहुंचे हजारों प्रवासियों की भीड़ में भगदड़ मच गई। हादसे में 67 लोगों की मौत हुई है। सुरक्षा बलों ने बॉर्डर पर हालात संभाले। घटना में कई सैनिकों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
इटली में भूकंप से हड़कंप, 21 घायल कई इमारतों को नुकसान
इटली के नेपल्स शहर के पास शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 4.7 तीव्रता के इस भूकंप में 21 लोग घायल हुए हैं। कैंपी फ्लेग्रेई क्षेत्र को इसका केंद्र बताया गया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली है।
PM मोदी की 4 रील पर 95 करोड़ व्यूज, BTS, IShowSpeed को छोड़ा पीछे
पीएम मोदी के इंस्टाग्राम रील ने 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज हासिल कर BTS और IShowSpeed का रिकॉर्ड तोड़ा। पेपर लीक पर उनके 4 वीडियो को अब तक 95 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ब्रॉड पीक पर हादसा, मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की मौत
नेपाल के चर्चित पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन से मौत हो गई। वह 8,051 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर चढ़ाई कर रहे थे। करीब 7 हजार मीटर की ऊंचाई पर हुए हादसे में कई पर्वतारोही लापता हुए थे। उनकी कंपनी ने घटना की पुष्टि की है।
E20 फ्यूल पर केजरीवाल का विरोध, PM आवास तक मार्च का ऐलान
E20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को शुद्ध पेट्रोल और E20 में विकल्प देने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 4 अगस्त को पीएम आवास तक मार्च निकालने की बात कही।
मोदी बोले- बदली एयरपोर्ट नामकरण की परंपरा, भारत बना स्टार्टअप हब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में एयरपोर्ट और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान सरकार की नीतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले एयरपोर्ट के नाम एक परिवार तक सीमित थे। अब देश के महापुरुषों और संतों के नाम से एयरपोर्ट जोड़े जा रहे हैं। पीएम ने भारत के स्टार्टअप विकास पर भी बात की।
सूदखोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 321 किलो चांदी, 4 किलो सोना जब्त
राजस्थान में झालावाड़ पुलिस ने सूदखोरों और भारी ब्याज वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 321 किलो चांदी, 4 किलो सोना और 37.35 लाख रुपए नकद जब्त किए गए। यह कार्रवाई जिले के 5 थाना क्षेत्रों में एक साथ हुई। पुलिस ने कई दस्तावेज और मशीनें भी जब्त कीं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गारे पालमा में होगा खनन : सुप्रीम कोर्ट ने पलटा NGT का फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के गारे पालमा सेक्टर-II कोयला खदान में महाजेनको को खनन जारी रखने की अनुमति दी है। हालांकि नई जनसुनवाई अनिवार्य होगी। एनजीटी भोपाल इसकी निगरानी करेगा और पर्यावरणीय मंजूरी प्रक्रिया पूरी कराएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कुलगाम आतंकी हमला: सीएम साय ने की 20-20 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की। सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से समन्वय कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...