Top News: खबरें काम की... लाल सागर में भारतीय जहाज पर हूती हमला

Jitendra Shrivastava | Aug 05, 2026, 21:07 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, लाल सागर में भारतीय जहाज पर हूती हमला, 13 क्रू मेंबर सुरक्षित; चेतावनी के बाद मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

लाल सागर में भारतीय जहाज पर हूती हमला, 13 क्रू मेंबर सुरक्षित

खबरें काम की | top news:यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कारोबारी जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया। बताया जा रहा है कि विस्फोटकों से भरी सुसाइड बोट जहाज से टकराई, जिसके बाद जहाज डूब गया। राहत की बात यह रही कि सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया। भारत सरकार मामले पर नजर बनाए हुए है।



ईरान जंग के बीच तेल कंपनियों की बल्ले-बल्ले, कमाए ₹7.7 लाख करोड़

ईरान संघर्ष के बाद बढ़ी कच्चे तेल की कीमतों ने बड़ी तेल कंपनियों को भारी फायदा पहुंचाया है। अप्रैल से जून के बीच दुनिया की 6 प्रमुख तेल कंपनियों ने करीब 81 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया। यह रकम भारत के सालाना रक्षा बजट से भी ज्यादा है। इस दौरान कच्चा तेल 70 से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।



शेख हसीना का ऐलान- दिसंबर में लौटूंगी बांग्लादेश, मरने की परवाह नहीं

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दो साल बाद वर्चुअल संबोधन में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वह दिसंबर में देश वापस लौटेंगी, चाहे उन्हें जेल भेजा जाए या जान का खतरा हो। हसीना ने अपने खिलाफ चल रही कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताया और कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से देश नहीं छोड़ा था।



मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से मांगी माफी, चेतावनी के बाद बढ़ा दबाव

मेटा (Meta) और भारत सरकार के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल, डीपफेक कंटेंट (Deepfake Content) और प्लेटफॉर्म संचालन में हुई गलतियों को लेकर सरकार से माफी मांगी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बारिश: झारखंड में बिजली गिरने से 14 की मौत हिमाचल में लैंडस्लाइड

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। यूपी के बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे तक पहुंच गया है, वहीं हिमाचल और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। झारखंड में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई राज्यों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है।



केंद्र का बड़ा फैसला: IAS-IPS-IFS अफसरों को अब कोर्ट केस लड़ने मिलेगा पैसा

आईएएस, आईपीएस और आईएफएस कैडर के अफसरों के लिए एक अहम राहत भरी खबर है। अब अपनी ड्यूटी निभाते समय अगर कोई अफसर कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसता है, तो उसे अकेले नहीं लड़ना पड़ेगा। सरकार खुद उसकी कानूनी और वित्तीय मदद करेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



परिसीमन पर संसद का विशेष सत्र संभव, SC में बढ़ेंगे 4 नए जज

परिसीमन बिल पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार अगस्त में संसद का विशेष सत्र बुला सकती है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी नेताओं से इस मुद्दे पर बातचीत की है। वहीं राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाले बिल को मंजूरी दे दी है, जिससे अब कुल जज 38 हो जाएंगे।



डांगावास दलित हत्याकांड में आया फैसला, कोर्ट ने सभी 40 आरोपी किए बरी

राजस्थान में नागौर के डांगावास में 15 मई 2015 को भूमि विवाद के चलते छह लोगों की हत्या के मामले में मेड़ता एससी/एसटी कोर्ट ने सबूत साबित नहीं होने आधार पर सभी 40 आरोपियों को बरी कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला, 2500 सरपंच व 1750 पार्षद पद हो सकते हैं आरक्षित

राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों के लिए ओबीसी आरक्षण तय करने वाला आयोग बुधवार को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। सरकार ने यह पूरी प्रक्रिया 15 अगस्त तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है। आयोग ने प्रदेश में ओबीसी की आबादी 3.80 करोड़ आंकी है। यह पहला मौका होगा जब जनसंख्या के आधार पर ओबीसी आरक्षण तय किया जाएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, AI मिशन से लेकर BEML प्लांट तक बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 500 करोड़ रुपए के AI मिशन समेत कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। मिशन के तहत 100 AI लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, AI स्टार्टअप्स को सहायता और लाखों छात्रों व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



SC की नसीहत- युवाओं की सुनें, आक्रामक रवैये से बचें सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने CJP प्रदर्शन में हिंसा मामले की सुनवाई करते हुए सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को संयम बरतने की सलाह दी है। कोर्ट ने कहा कि युवाओं की बात सुनना सबसे प्रभावी रास्ता है। भटके युवाओं की पत्थरबाजी पर भी समझाने और शांति बनाए रखने की कोशिश होनी चाहिए।



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • ओबीसी आरक्षण
  • मार्क जुकरबर्ग
  • परिसीमन
  • भारत सरकार
  • बारिश
  • top news
  • साय कैबिनेट
  • शेख हसीना
  • खबरें काम की
  • ईरान जंग
  • भारतीय जहाज