Top News: खबरें काम की... श्रीलंका जेल में खूनी संघर्ष, 25 की मौत

Jitendra Shrivastava | Jul 06, 2026, 21:24 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, श्रीलंका की जेल में खूनी संघर्ष, 25 की मौत 100 से ज्यादा घायल; इंडोनेशिया में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, ब्रह्मोस डील पर नजर। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

श्रीलंका की जेल में खूनी संघर्ष, 25 की मौत 100 से ज्यादा घायल

खबरें काम की | top news:श्रीलंका के नेगोम्बो की जेल में कैदियों के दो गुट भिड़ गए। हिंसा में तीन अधिकारियों समेत 25 लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक घायल बताए गए हैं। हालात बिगड़ने पर एसटीएफ तैनात की गई। सरकार ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है।



इंडोनेशिया में PM मोदी का भव्य स्वागत, ब्रह्मोस डील पर नजर

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया पहुंचे। एयरस्पेस में उनके विमान को फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने स्वागत किया। यात्रा में ब्रह्मोस मिसाइल डील पर बात हो सकती है। मोदी प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे।



मणिपुर में असम राइफल्स काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद

मणिपुर के उखरूल जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर हमला किया। जवान ड्यूटी के बाद लौट रहे थे। गोलीबारी और विस्फोट में वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सीएम सिंह घायल हुए। इलाज के दौरान दोनों शहीद हो गए।



बारिश का कहर: पुल टूटा, ट्रेनें रुकीं और मलबे में दबी गाड़ियां

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। महाराष्ट्र में पुल टूटने और लैंडस्लाइड से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। जम्मू-कश्मीर में गाड़ियां मलबे में दबीं। हिमाचल में पत्थर गिरने से किशोरी की मौत हो गई।



भारत टैक्सी का बड़ा विस्तार, 500 शहरों तक पहुंचेगी सेवा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी सेवा के बड़े विस्तार का ऐलान किया। अगले दो साल में यह सेवा हर राज्य और 500 से अधिक शहरों तक पहुंचेगी। सहकारिता मंत्रालय के स्थापना दिवस पर उन्होंने डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की बात भी कही।



राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैठक में चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक हुई। इसमें चंदा चोरी मामले पर बड़ा फैसला लिया गया। चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाया गया है। ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई को होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



गोशालाओं ने मृत गायों को जिंदा दिखाया, फिर 20 करोड़ का सरकारी अनुदान हड़पा

राजस्थान की गोशालाओं में अनुदान हड़पने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा महालेखाकार (AG) की विशेष ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार गोशालाओं ने मृत गायों को जीवित दिखा दिया। फिर फर्जी टैग्स का इस्तेमाल करके 20.67 करोड़ रुपए का सरकारी अनुदान हड़प लिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



राम मंदिर 40 फीसदी कमीशन पर बना, भूपेश बोले झूलेलाल की 200 किलो चांदी गायब

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में हुई वित्तीय अनियमितताओं और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर निशाना साधा। बघेल ने आरोप लगाया कि भगवान झूलेलाल के साथ भेंट की गई 200 किलो चांदी का भी कोई हिसाब नहीं है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



गुजरात ATS पांच आतंकियों को लेकर पहुंची उनके गांव

गुजरात ATS जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच संदिग्ध आतंकियों को भागल गांव लेकर पहुंची। ये सभी इसी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। जांच में आतंकी नेटवर्क फैलाने की आशंका सामने आई है। ATS अब जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।



Tags:
  • भूपेश बघेल
  • PM मोदी
  • बारिश
  • जैश-ए-मोहम्मद
  • top news
  • श्रीलंका
  • इंडोनेशिया
  • असम राइफल्स
  • खबरें काम की
  • भारत टैक्सी
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी