गोशालाओं ने मृत गायों को जिंदा दिखाया, फिर 20 करोड़ का सरकारी अनुदान हड़पा
Jageshwar prasad | Jul 06, 2026, 19:39 IST
38 गोशालाओं में 20 करोड़ का घोटाला, मृत गायों को जिंदा दिखाकर हड़पा अनुदान
राजस्थान की गोशालाओं में सरकारी अनुदान हड़पने के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। मृत गायों का न केवल जिंदा दिखा दिया, बल्कि डुप्लीकेट टैग्स का इस्तेमाल किया गया। यह फर्जीवाड़ा प्रदेश की 38 गोशालाओं में पाया गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- 38 गोशालाओं में सरकारी अनुदान हड़पने के लिए 20 करोड़ का फर्जीवाड़ा।
- गोशालाओं ने मृत गायों को जीवित दिखाया, फर्जी टैग्स का इस्तेमाल किया।
- महालेखाकार (AG) की विशेष ऑडिट रिपोर्ट में इस फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा।
- गोशालाओं में अनुदान हड़पने का यह खेल 2021-22 से 2024-25 के बीच पाया।
- अब पशुपालन विभाग ने दिए दोषी गोशालाओं से रिकवरी करने के आदेश।
रिपोर्ट के अनुसार गोशालाओं ने मृत गायों को जीवित दिखा दिया। फिर फर्जी टैग्स का इस्तेमाल करके 20.67 करोड़ रुपए का सरकारी अनुदान हड़प लिया।
प्रदेश की 38 गोशालाओं में यह फर्जीवाड़ा पाया गया। अब पशुपालन विभाग ने आनन-फानन में दोषी गोशालाओं से रिकवरी के आदेश जारी किए हैं।
डुप्लीकेट टैग से फर्जीवाड़ा
ऑडिट में ऐसे हजारों मवेशियों का रिकॉर्ड मिला, जरे भारत पशुधन ऐप पर रजिस्टर्ड नहीं थे। कुछ मामलों में मृत गायों के नाम पर भी फर्जीवाड़ा हुआ।
कैसे हुआ महाघोटाला? (Modus Operandi)
फर्जी और अनरजिस्टर्ड टैग: हजारों ऐसे पशुओं के नाम पर पैसा उठाया, जिनका केंद्र सरकार के भारत पशुधन ऐप पर कोई पंजीकरण ही नहीं था।
डुप्लीकेट टैग का खेल: एक ही टैग नंबर का बार-बार इस्तेमाल किया गया। फिर अलग-अलग पशुओं के नाम पर सरकारी सहायता राशि हड़पी गई। ऑडिट में तीन बड़ी गोशालाओं से कुल 1,746 डुप्लीकेट टैग पकड़े गए। इनके जरिए 66.58 लाख रुपए का भुगतान लिया गया।
मृत गोवंश के नाम पर उठाई राशि: जो गायें काफी समय पहले मर चुकी थीं, उन्हें भी रिकॉर्ड में जिंदा दिखाया गया। इनके चारे और रखरखाव के नाम पर सरकारी बजट ठिकाने लगाया गया।
किन गोशालाओं में मिली कितनी गड़बड़ी?
श्री ब्रजकामद सुरभिवन शोध संस्थान (डीग) - सबसे बड़ा घोटाला
सालाना संदिग्ध टैग का ब्योरा: 2021-22 में 5,812 टैग, 2022-23 में 6,527 टैग, 2023-24 में 5,522 टैग और 2024-25 में 2,692 टैग अमान्य या संदिग्ध पाए गए।
ठाकुर श्री गोपाल जी गौशाला समिति (कामां)
सालाना संदिग्ध टैग का ब्योरा: वर्ष 2021-22 में 947 बड़े और 197 छोटे गोवंश के अमान्य टैग मिले। वहीं 2022-23 में 1,759 बड़े व 285 छोटे, 2023-24 में 655 बड़े व 112 छोटे और 2024-25 में 902 बड़े व 191 छोटे गोवंश के संदिग्ध टैग पाए गए।
लोहागढ़ नंदीशाला (भरतपुर)
सालाना संदिग्ध टैग का ब्योरा: 2021-22 में 591, 2022-23 में 759, 2023-24 में 481 और 2024-25 में 243 टैग पूरी तरह अमान्य या संदिग्ध पाए गए।
श्रीराम गौशाला (भुसावर)
सालाना संदिग्ध टैग का ब्योरा: 2021-22 में 244, 2022-23 में 372, 2023-24 में 107 और 2024-25 में 24 टैग के जरिए अवैध भुगतान लिया गया।
पैसा नहीं लौटाया तो होगी कानूनी कार्रवाई
जो भी गोशाला समय पर सरकारी पैसा वापस नहीं लौटाएगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ये भी पढ़ें:-
सांवरिया सेठ मंदिर प्रसाद का ठेका दिलाने का झांसा, लेडी डॉन ने 2.45 करोड़ ठगे
ACB की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की घूस लेते लेखा सहायक गिरफ्तार, BCMO फरार
मोदी का मास्क पहनकर चोरी, शॉप से 40 स्मार्टफोन चुराए
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA