Top News: खबरें काम की... महाराष्ट्र-आंध्र तक पहुंचा मानसून

Jitendra Shrivastava | Jun 06, 2026, 21:33 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, अमेरिका और इजराइल विवाद: ट्रम्प सरकार की जासूसी का दावा; लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा, भड़का दूतावास। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

अमेरिका-इजराइल विवाद: ट्रम्प सरकार की जासूसी का 'क्रिटिकल' अलर्ट

खबरें काम की | top news:अमेरिका के पेंटागन ने इजराइल से जुड़े जासूसी खतरे का स्तर बढ़ाकर ‘क्रिटिकल’ कर दिया। डोनाल्ड ट्रम्प सरकार की अंदरूनी जानकारी जुटाने के आरोपों पर इजराइल ने सफाई दी और इसे पूरी तरह झूठा बताया। यह अमेरिका और करीबी सहयोगी के बीच असामान्य विवाद माना जा रहा है।



NEET-UG परीक्षा में राज्य और केंद्र सरकार भी साथ दें, NTA ने मांगा समर्थन

NEET पेपर लीक के बाद NTA ने 21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के सभी विभागों से सहयोग मांगा। शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि परीक्षा का आयोजन केवल एक एजेंसी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संयुक्त प्रयास से संभव है।



लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हंगामा, भड़का भारतीय दूतावास

लंदन की एक प्रेस्टीजियस यूनिवर्सिटी में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। यहां एक लेक्चर के दौरान कुछ लोगों ने अचानक तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए। इन लोगों ने भारत में असहमति की आवाज दबाने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर वहां तीखी बहस छिड़ गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मानसून तेजी से फैलता, महाराष्ट्र-आंध्र तक पहुंचा; राजस्थान में तूफान

मानसून ने देरी के बाद गति पकड़ ली है और शनिवार को आंध्र, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में प्रवेश किया। राजस्थान में आंधी और बारिश से टीनशेड उड़ गए, बीकानेर में ओले गिरे। अगले दिनों में पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना।



दिल्ली में CJP ने NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पांच घंटे प्रदर्शन किया। फाउंडर अभिजीत दीपके अमेरिका से लौटकर सीधे धरने में शामिल हुए और अगले शनिवार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया।



अन्नामलाई आंदोलन: 10 घंटे में 10 लाख रजिस्ट्रेशन, BJP उपाध्यक्ष का इस्तीफा

तमिलनाडु में अन्नामलाई के आंदोलन ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही जबरदस्त जनसमर्थन मिला। शुरूआत के 10 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। समर्थन में BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन ने भी इस्तीफा देकर अन्नामलाई का साथ दिया।



गांगुली ने खारिज की यूसुफ पठान को सीट छोड़ने की अटकलें, राजनीति से दूर

पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान को सीट छोड़ने का संदेश भेजे जाने की खबरों का पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने खंडन किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की ओर से ऐसा कोई मैसेज नहीं गया और उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट तथ्यों की जांच के बिना प्रकाशित हुई थी।



दिल्ली में CJP ने NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पांच घंटे प्रदर्शन किया। फाउंडर अभिजीत दीपके ने अगले शनिवार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया, अमेरिका से लौटकर सीधे धरने में शामिल हुए।



पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, कोचिंग में फायरिंग मामले में करेंगे सरेंडर

बिहार की राजधानी पटना की पुलिस इस समय मशहूर खान सर की तलाश में जुटी है। इसी बीच खबर मिल रही है कि खान सर सरेंडर करने के लिए खुद सिविल कोर्ट पहुंच गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन: विधायक देवेंद्र यादव समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज

Bilaspur. NEET पेपर लीक के विरोध में बिलासपुर में आयोजित प्रदर्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाने में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • मानसून
  • सौरव गांगुली
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • NTA
  • खान सर
  • NEET पेपर लीक
  • खबरें काम की
  • CJI सूर्यकांत
  • कॉकरोच जनता पार्टी