पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, कोचिंग में फायरिंग मामले में करेंगे सरेंडर
Anjali Dwivedi | Published:
khan sir
पटना में अपनी कोचिंग खान ग्लोबल स्टडीज में तोड़फोड़ और बॉडीगार्ड्स द्वारा फायरिंग के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद खान सर सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंचे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मामला दो कोचिंग सेंटर्स के विवाद का है।
बिहार की राजधानी पटना की पुलिस इस समय मशहूर खान सर की तलाश में जुटी है। इसी बीच खबर मिल रही है कि खान सर सरेंडर करने के लिए खुद सिविल कोर्ट पहुंच गए हैं।
दरअसल, 2 जून की रात को खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में हुई तोड़फोड़ के बाद से इस मामले में कई मोड़ आए। अब जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक यह पूरा विवाद दो कोचिंग सेंटर्स की आपसी लड़ाई का है। आरोप है कि इस झगड़े के दौरान खान सर ने अपने बॉडीगार्ड्स से फायरिंग करवाई थी।
सूत्रों के अनुसार, खान सर सिविल कोर्ट(Civil Court) में न्यायाधीश अनुराग वर्मा की अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं।
यह कदम उनके कोचिंग संस्थान में हुए हंगामे के बाद पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज की गई FIR के मद्देनजर उठाया गया है। पुलिस ने यह FIR हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत दर्ज की है।
यह पूरा विवाद मंगलवार 2 जून की रात को शुरू हुआ। मंगलवार को 15-20 अज्ञात लोगों के एक समूह ने पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने वहां जमकर तोड़फोड़ की और पथराव भी किया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कोचिंग के दो गार्ड कथित तौर पर हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे थे। इस मामले में कार्रवाई के तहत बिहार पुलिस ने गुरुवार को दोनों गार्डों को हिरासत में ले लिया था।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा ने शुक्रवार 5 जून को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी। उनका कहना था कि इस तोड़फोड़ और बवाल के मामले में खान सर को नामजद करते हुए एक FIR दर्ज की गई है। एसएसपी ने साफ किया था कि इस मामले में खान सर से पुलिस द्वारा जल्द ही पूछताछ की जाएगी, हालांकि उन्होंने दर्ज की गई धाराओं का खुलासा नहीं किया था।
इस पूरी घटना के बाद पटना के कोचिंग जगत में भी खींचतान तेज हो गई थी। खान सर ने शुरुआत में आरोप लगाया था कि इस फायरिंग और तोड़फोड़ के पीछे उनके प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के लोगों का हाथ है। इसके उलट, प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान के सदस्यों ने गुरुवार को एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर दावा किया कि खान सर ने खुद पब्लिसिटी या अन्य कारणों से इस पूरी घटना को प्रायोजित करवाया था।
ये खबरें भी पढ़ें...
किस पंगे में फंस गए खान सर, जा सकते हैं 10 साल के लिए जेल!
पटना वाले खान सर की हो सकती है गिरफ्तारी, केस दर्ज, ये है पूरा मामला
MP से khan sir की कोचिंग पढ़ने गई लड़की धोखे का शिकार, नौकरी का झांसा देकर दलालों ने भेजा रेड लाइट एरिया
खान सर का हॉस्पिटल बनकर तैयार, शानदार सुविधाओं के साथ कम खर्चे में मिलेगा बढ़िया इलाज
दरअसल, 2 जून की रात को खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में हुई तोड़फोड़ के बाद से इस मामले में कई मोड़ आए। अब जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक यह पूरा विवाद दो कोचिंग सेंटर्स की आपसी लड़ाई का है। आरोप है कि इस झगड़े के दौरान खान सर ने अपने बॉडीगार्ड्स से फायरिंग करवाई थी।
सूत्रों के अनुसार, खान सर सिविल कोर्ट(Civil Court) में न्यायाधीश अनुराग वर्मा की अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं।
यह कदम उनके कोचिंग संस्थान में हुए हंगामे के बाद पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज की गई FIR के मद्देनजर उठाया गया है। पुलिस ने यह FIR हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला
हमलावरों ने वहां जमकर तोड़फोड़ की और पथराव भी किया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कोचिंग के दो गार्ड कथित तौर पर हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे थे। इस मामले में कार्रवाई के तहत बिहार पुलिस ने गुरुवार को दोनों गार्डों को हिरासत में ले लिया था।
तोड़फोड़ मामले में खान सर पर केस दर्ज
आरोप लगाने के बाद खान सर का सरेंडर
ये खबरें भी पढ़ें...
किस पंगे में फंस गए खान सर, जा सकते हैं 10 साल के लिए जेल!
पटना वाले खान सर की हो सकती है गिरफ्तारी, केस दर्ज, ये है पूरा मामला
MP से khan sir की कोचिंग पढ़ने गई लड़की धोखे का शिकार, नौकरी का झांसा देकर दलालों ने भेजा रेड लाइट एरिया
खान सर का हॉस्पिटल बनकर तैयार, शानदार सुविधाओं के साथ कम खर्चे में मिलेगा बढ़िया इलाज
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj