MP से खान सर की कोचिंग पढ़ने गई लड़की धोखे का शिकार, नौकरी का झांसा देकर दलालों ने भेजा रेड लाइट एरिया
Manya Jain | Nov 22, 2025, 18:01 IST
MP-girl-student-stuck-in-red-light-area-kishanganj-khan-sir-coaching
बिहार के किशनगंज जिले में एक नाबालिग लड़की की दर्दनाक कहानी सामने आई है। वह मध्यप्रदेश से खान सर की कोचिंग पढ़ने आई थी, लेकिन नौकरी की तलाश में गलत रास्तों पर फंस गई। वह किसी तरह प्रेम नगर रेड लाइट एरिया से बचकर पुलिस के पास पहुंची।
BHOPAL. बिहार के किशनगंज जिले से नाबालिग लड़की की झकझोर कर देने वाली कहानी सामने आई है। बता दें कि मध्यप्रदेश की नाबालिग लड़की बहादुरगंज के प्रेमनगर रेडलाइट एरिया से जान बचाकर स्थानीय पुलिस स्टेशन (किशनगंज थाना)पहुंची।
इस लड़की ने जैसे ही अपनी कहानी बताई सब सुनकर चौंक गए। दरअसल नाबालिग लड़की ने किशनगंज पुलिस को बताया कि वह रेडलाइट एरिया से बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर आई है।
लड़की ने बताया कि वह खान सर (khan sir bpsc) कि कोचिंग पढ़ने के लिए आई थी। इसके बाद पार्ट टाइम जॉब की तलाश में गलत कामों में फंसा दिया गया।
![Khan Sir student becomes a victim of fraud]()
लड़की मध्य प्रदेश (MP News) के एक गरीब परिवार से है। पढ़ाई में तेज थी और आगे बढ़ने की इच्छा रखती थी, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी।
परिवार द्वारा उसकी शादी जल्दी कर दी जाने की योजना थी। जिस वजह से उसने खान सर के बारे पता किया। पटना के खान सर की मुफ्त कोचिंग से लड़की के मन में पढ़ाई को लेकर उम्मीद जाग गई।
घरवालों की ओर से लड़की को खान सर से पढ़ाई की मंजूरी दी गई थी। लेकिन रहने-खाने का खर्च खुद उठाने को कहा गया। इसके बाद, उसे नौकरी की तलाश में दलालों से मदद मिली।
युवती ने एक मॉल में नौकरी शुरू की। वहां उसकी मुलाकात दो लड़कियों से हुई। वे किशनगंज, बिहार की रहने वाली थीं। उन्होंने कपड़े की पैकिंग का काम बताया। अच्छी कमाई का लालच दिया।
युवती उन लड़कियों के साथ किशनगंज पहुंची। वहां बिशनपुर के रेड लाइट एरिया में उसे बेच दिया गया। उसका पढ़ाई का सपना टूट गया। वह एक भयानक जाल में फंस चुकी थी।
एक महीने तक युवती बंधक बनी रही। वह कई बार भागने की कोशिश करती थी। लेकिन हर बार पकड़ी जाती और मारपीट का शिकार होती। दो दिन पहले भी उसे बुरी तरह पीटा गया था।
बहादुरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार ने उसे बचाया। युवती को सुरक्षित रखा गया है। उसके परिजनों को खबर कर दी गई है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है। युवती के बयान अहम हैं। यह घटना कई सवाल उठाती है।
ये खबर भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा, मनोरंजन मिश्रा पर जताया भरोसा
मसूरी में होगी एमपी के आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग, SIR के चलते एमपी के 39 कलेक्टरों पर फंसा पेंच
एमजीएम कॉलेज में 2 साल में 7 बार रैगिंग, हर बार दबा दी गई शिकायत, अब छात्र सुरक्षा मांगने पर मजबूर
इंदौर में 500 करोड़ लैंटर्न प्रोजेक्ट में बिल्डर शरद डोसी और नेताओं को बड़ा झटका
इस लड़की ने जैसे ही अपनी कहानी बताई सब सुनकर चौंक गए। दरअसल नाबालिग लड़की ने किशनगंज पुलिस को बताया कि वह रेडलाइट एरिया से बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर आई है।
लड़की ने बताया कि वह खान सर (khan sir bpsc) कि कोचिंग पढ़ने के लिए आई थी। इसके बाद पार्ट टाइम जॉब की तलाश में गलत कामों में फंसा दिया गया।
Khan Sir student becomes a victim of fraud
खान सर की कोचिंग पढ़ने आई थी नबालिग
परिवार द्वारा उसकी शादी जल्दी कर दी जाने की योजना थी। जिस वजह से उसने खान सर के बारे पता किया। पटना के खान सर की मुफ्त कोचिंग से लड़की के मन में पढ़ाई को लेकर उम्मीद जाग गई।
पढ़ाई का सपना, धोखे का दलदल
मॉल की नौकरी, जालसाजी का शिकार
किशनगंज का खौफनाक सफर
एक महीने की कैद, फिर हिम्मत
पुलिस ने बचाया, परिजनों को बुलाया
ये खबर भी पढ़ें...
मध्यप्रदेश बीजेपी संगठन में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा, मनोरंजन मिश्रा पर जताया भरोसा
मसूरी में होगी एमपी के आईएएस अफसरों की ट्रेनिंग, SIR के चलते एमपी के 39 कलेक्टरों पर फंसा पेंच
एमजीएम कॉलेज में 2 साल में 7 बार रैगिंग, हर बार दबा दी गई शिकायत, अब छात्र सुरक्षा मांगने पर मजबूर
इंदौर में 500 करोड़ लैंटर्न प्रोजेक्ट में बिल्डर शरद डोसी और नेताओं को बड़ा झटका
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman