Top News: खबरें काम की... होर्मुज में 3 टैंकरों पर हमले का दावा
मैक्रों के सीरिया दौरे में धमाके, होटल से 125 मीटर दूर हुए दो ब्लास्ट
खबरें काम की | top news:फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के दौरान दमिश्क में धमाके हुए। जिस होटल में मैक्रों ठहरे थे, उससे करीब 125 मीटर दूर दो विस्फोट हुए। घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया, जबकि मैक्रों ने दौरा जारी रखने की बात कही।
खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच होर्मुज में 3 टैंकरों पर हमले का दावा
ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। खामेनेई की अंतिम यात्रा के दौरान ईरान ने तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाने का दावा किया है। ईरान ने कहा कि तय रास्तों से नहीं गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती। वहीं खामेनेई को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
अहमदाबाद ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला, 38 दोषियों की फांसी बरकरार
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में गुजरात हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पेशल कोर्ट द्वारा दी गई 38 दोषियों की फांसी और 11 दोषियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा। 18 साल पुराने इस मामले में 70 मिनट के अंदर 21 धमाकों में कई लोगों की जान गई थी।
मोदी बोले- भारत-इंडोनेशिया का DNA भरोसे का, प्रबोवो ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों को भरोसे की साझेदारी बताया। उन्होंने ‘कुछ-कुछ होता है’ का जिक्र करते हुए दोनों देशों के संबंधों को खास अंदाज में समझाया। वहीं इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो ने मोदी की योजनाओं और नेतृत्व की तारीफ की।
डोडा में बादल फटा, बाढ़ से तबाही; MP में नदी में बहे क्रेन-जेसीबी
देश के कई राज्यों में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से बाढ़ आई, जिससे घर और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं महाराष्ट्र में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मध्यप्रदेश में भी तेज बारिश के चलते नदी उफान पर आ गई और निर्माण कार्य में लगी मशीनें बह गईं।
AICTE रिपोर्ट: देशभर में बंद हुए 58 इंजीनियरिंग कॉलेज, एमपी में 8 पर असर
देश के इंजीनियरिंग शिक्षा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2025-26 के दौरान देशभर के 58 इंजीनियरिंग कॉलेज और टेक्निकल कॉलेजों पर ताला लग गया है। यह जानकारी ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन यानी AICTE (All India Council for Technical Education) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
RTI में खुलासा: 24 अकबर रोड पर कांग्रेस का कब्जा, 13 साल से किराया नहीं चुकाया
दिल्ली के अकबर रोड पर बंगला नंबर 24 कांग्रेस पार्टी का पुराना दफ्तर है। कांग्रेस ने कोटला रोड पर नया मुख्यालय बना लिया है। इसे इंदिरा गांधी भवन नाम दिया गया है। लेकिन कांग्रेस ने पुराने दफ्तर पर कब्जा नहीं छोड़ा है। अब एक RTI (Right to Information) से बड़ा खुलासा हुआ है। इस बंगले का किराया 13 साल से नहीं दिया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
तेलंगाना DSP के पास ₹300 करोड़ की संपत्ति! ACB जांच में बड़ा खुलासा
तेलंगाना में DSP संकीरेड्डी भीम रेड्डी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में करोड़ों की प्रॉपर्टी, सोना और नकदी मिलने का दावा किया गया है। आरोप है कि कई संपत्तियां रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर खरीदी गई थीं। मामले में अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
मंत्री भूपेंद्र यादव के हटाए चार मुख्य सहायक, जानें एक दिन में एक्शन की वजह
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के चार मुख्य सहायकों को एक साथ उनके पदों से हटा दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
एससीईआरटी का फैसला : छत्तीसगढ़ में अब बदलेगा तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम
छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं का सिलेबस अब बदलेगा। यह काम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हो रहा है। एससीईआरटी ने इसके लिए तीन महीने का कार्यक्रम जारी किया है। नई किताबों में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और इतिहास भी शामिल होगा। पहले से कक्षा 1, 2, 3 और 6वीं की किताबें बदली जा चुकी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
वायनाड में खौफनाक लैंडस्लाइड: मलबे से भागे लोग, टैंकर 200 फीट तक बहा
केरल के वायनाड में तेज बारिश के बीच हुए लैंडस्लाइड ने तबाही मचा दी। कल्लाडी के मीनाक्षी ब्रिज के पास हुए हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें मलबे की तेज रफ्तार के बीच लोग जान बचाकर भागते दिखे। एक टैंकर भी मलबे के साथ करीब 200 फीट तक बह गया।