Top News: खबरें काम की... हिमाचल में बस 50 फीट नीचे गिरी बस, 7 की मौत

Jitendra Shrivastava | Aug 08, 2026, 21:09 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, हिमाचल बस हादसा: 50 फीट नीचे गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत; पीएम मोदी IIT के छात्रों से क्यों बोले- मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

हिमाचल बस हादसा: 50 फीट नीचे गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत

खबरें काम की | top news:हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 यात्री घायल हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने जेसीबी की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला।



भारत पर अमेरिकी टैरिफ का खतरा, सीनेट में 100% टैक्स बिल पास

अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सख्ती के लिए नया बिल मंजूर किया है। इसमें भारत समेत पांच देशों पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रावधान है। बिल को 86 सांसदों का समर्थन मिला, लेकिन अभी इसे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलना बाकी है।



पाकिस्तान-सऊदी-तुर्किये का नया रक्षा समझौता, NATO जैसी तैयारी

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का में संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत एक देश पर हमला तीनों के खिलाफ कार्रवाई माना जाएगा। तीनों देश सैन्य अभ्यास, खुफिया साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए साथ काम करेंगे।



पीएम मोदी बोले- मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं..., जानें IIT के छात्रों से ऐसा क्यों कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 08 अगस्त को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले छात्रों को नई शुरुआत की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में बात शुरू की। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर सरकार सख्त: फेक न्यूज और नैरेटिव पर मेटा से मांगा जवाब

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम ने केंद्र सरकार के सामने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब चिंता सिर्फ फेक न्यूज या डीपफेक की नहीं है। चिंता उस अदृश्य तकनीक की है, जो तय करती है कि करोड़ों लोगों की स्क्रीन पर क्या दिखेगा। इसी वजह से मेटा की वैश्विक टीम दिल्ली आई है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दिल्ली में बारिश का 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, काशी तक जल संकट

दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। राजधानी में 15 साल बाद अगस्त की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। तेज बारिश से दीवार गिरने पर कई वाहन दब गए। वहीं वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट और मंदिर पानी में डूब गए हैं। अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है।



20 दिन पहले बंद हुई अमरनाथ यात्रा, 4.8 लाख ने किए दर्शन

लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के चलते बाबा अमरनाथ यात्रा समय से पहले रोक दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 9 अगस्त से दोनों मार्गों पर नए जत्थों की आवाजाही बंद रहेगी। अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। धार्मिक समापन छड़ी मुबारक से होगा।



EWS आरक्षण मंच ने मदन राठौड़ से की मुलाकात, मांगें न मानने पर 9 अगस्त को आंदोलन

राजस्थान में EWS आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। EWS आरक्षण मंच ने शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। मंच ने पंचायत और निकाय चुनावों में EWS वर्ग को आरक्षण देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो 9 अगस्त को आगरा रोड पर महापंचायत के बाद हाईवे जाम कर दिया जाएगा। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



CGPSC 2021 भर्ती मामला : सुप्रीम कोर्ट से चयनित अभ्यर्थियों को राहत

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा-2021 के चयनित अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति याचिका (SLP) को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही हाई कोर्ट के उस आदेश पर मुहर लग गई है, जिसमें CBI जांच के दायरे से बाहर अभ्यर्थियों को सशर्त नियुक्ति देने का निर्देश दिया गया था। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • पीएम मोदी
  • बस हादसा
  • CGPSC
  • अमरनाथ यात्रा
  • सोशल मीडिया
  • आरक्षण
  • बारिश
  • top news
  • NATO
  • खबरें काम की
  • अमेरिकी टैरिफ