Top News: खबरें काम की... अमेरिकी हमले में बंदर अब्बास तबाह

Jitendra Shrivastava | Jul 09, 2026, 21:22 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, अमेरिकी हमले में बंदर अब्बास तबाह, ईरान ने भी बरसाए बम; भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील तय, ऊर्जा से स्पेस तक साझेदारी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर....

ईरान पर अमेरिकी हमला, बंदर अब्बास तबाह, ईरान ने जॉर्डन-कुवैत पर बरसाए बम

खबरें काम की | top news:अमेरिका ने गुरुवार को बंदर अब्बास पर फिर हमला किया। यह तीसरा हमला था। निशाने पर ईरानी सेना और IRGC के ठिकाने थे। जवाब में ईरान ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन पर हमले किए। कुवैत में मलबा गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भारत-ऑस्ट्रेलिया यूरेनियम डील तय, ऊर्जा से स्पेस तक बढ़ी रणनीतिक साझेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत को यूरेनियम सप्लाई पर अहम सहमति बनी। दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, स्पेस और क्रिटिकल मिनरल्स में साझेदारी बढ़ाने का फैसला किया। गगनयान मिशन से लेकर रणनीतिक सहयोग तक, इस दौरे ने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा दी।



वेनेजुएला भूकंप में 3,811 मौतें, पुनर्निर्माण के लिए फंसे फंड की गुहार

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मौतों का आंकड़ा 3,811 तक पहुंच गया है। हजारों लोग घायल और बेघर हैं। सरकार ने पुनर्निर्माण तेज करने के लिए विदेशों में फंसी राष्ट्रीय संपत्तियां और सोना जारी कराने की मांग करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से प्रतिबंधों में राहत देने की अपील की है।



चाबहार पर हमला, भारत की रणनीतिक योजना पर क्यों मंडराया संकट?

अमेरिका के चाबहार पोर्ट पर हमले ने भारत की रणनीतिक और व्यापारिक चिंताएं बढ़ा दी हैं। ईरान में स्थित यह बंदरगाह भारत के लिए मध्य एशिया और अफगानिस्तान तक पहुंच का अहम मार्ग है। ऐसे में क्षेत्रीय तनाव बढ़ने से भारत की कनेक्टिविटी, निवेश और भू-राजनीतिक हितों पर असर पड़ने की आशंका गहरा गई है।



पासपोर्ट से पहले नागरिकता तय होगी, हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट जारी करने से पहले नागरिकता का प्रश्न तय होना जरूरी है। वोटर सूची से नाम हटने के बाद दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने राहत देने से इनकार किया। फैसले ने नागरिकता, पहचान और दस्तावेजों से जुड़े कानूनी सवालों पर नई बहस छेड़ दी है।



पूरे देश में मानसून सक्रिय, बारिश से सड़कें धंसीं और लैंडस्लाइड बढ़े

मानसून ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। कई राज्यों में लगातार बारिश से सड़क धंसने, लैंडस्लाइड, मकान गिरने और जलभराव जैसी घटनाएं सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और महाराष्ट्र में मौसम ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है।



ममता को बड़ा झटका, TMC छोड़ने वाले तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। टीएमसी छोड़ने वाले तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए। नेताओं ने पहले पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। अब उनके इस कदम ने बंगाल की सियासत और आगामी उपचुनावों को लेकर नई चर्चाएं तेज कर दी हैं।



पंजाब पुलिस SHO पर अमेरिका में बसे परिवार से 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी FBI (Federal Bureau of Investigation) ने पंजाब पुलिस के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि परिवार को भारत में झूठे हत्या मामले में फंसाने की बात कही गई। इसके बदले 4 लाख अमेरिकी डॉलर की कथित मांग की गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



महादेव ऐप: 72 आरोपियों पर चार्जशीट, करोड़ों के खेल में नए खुलासों की तैयारी

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में CBI ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए छह नए आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क पर शिकंजा और कस गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



₹1000 करोड़ की ठगी, 1500 लोग शिकार! कोर्ट परिसर से दबोचा गया भिलाई का CA

छत्तीसगढ़ में 1000 करोड़ रूपए की निवेश ठगी का मामला सामने आया है। निवेशकों का दावा है कि कंपनी ने हर महीने 10 प्रतिशत तक मुनाफा और रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रूपए जुटाए, लेकिन पिछले 9 से 10 महीनों से न तो मुनाफा दिया गया और न ही रकम लौटाई गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • महादेव ऐप
  • अमेरिका
  • मानसून
  • top news
  • पासपोर्ट
  • नागरिकता
  • खबरें काम की