₹1000 करोड़ की ठगी, 1500 लोग शिकार! कोर्ट परिसर से दबोचा गया भिलाई का CA
Harrison Masih | Jul 09, 2026, 18:28 IST
भिलाई में इन्वेस्टमेंट स्कैम 2026
भिलाई में शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश के नाम पर करीब 1000 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। निवेशकों का आरोप है कि एरिना कैपिटल के संचालक ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर 1000 से 1500 लोगों से करोड़ों रूपए जुटाए।
समझें क्या है पूरा मामला
- छत्तीसगढ़ में 1000 करोड़ रूपए की निवेश ठगी का मामला सामने आया है।
- 1500 से अधिक निवेशकों से शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF के नाम पर रकम जुटाई।
- हर महीने 10% मुनाफा और रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया था।
- मुख्य आरोपी CA को निवेशकों ने कोर्ट से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
- FIR दर्ज, बैंक खातों, निवेश दस्तावेजों और लेन-देन की जांच शुरू।
रकम दोगुनी करने का लालच
मामले में मुख्य आरोपी योगेश साहू, जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और एरिना कैपिटल का संचालक बताया जा रहा है, को निवेशकों ने कोर्ट परिसर से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सुपेला पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट पहुंचा तो निवेशकों ने घेर लिया
बाद में उसे सुपेला थाना पुलिस को सौंपा गया, क्योंकि मामला उसी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पीड़ित थाने पहुंच गए और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
10 प्रतिशत मुनाफा करने का वादा
भरोसा दिलाने के लिए निवेशकों को कथित तौर पर लाभ के स्टेटमेंट और अन्य लोगों को मिले रिटर्न भी दिखाए गए। इसी भरोसे में आकर राजू नामदेव ने 21 मार्च 2025 को 15 लाख रूपए निवेश कर दिए।
शुरुआत में मिला मुनाफा, फिर भुगतान बंद
लेकिन पिछले 9 से 10 महीनों से न तो किसी को मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस की गई। निवेशक लगातार कंपनी कार्यालय और संचालकों से संपर्क करते रहे, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता रहा।
कई निवेशकों के करोड़ों फंसे
पुलिस शिकायत में कई बड़े निवेशकों के नाम सामने आए हैं।
- शदाब सिद्दीकी: 1.61 करोड़ रूपए
- इन्द्रेश कुमार बांगरे: 1.12 करोड़ रूपए
- विद्यानंद चंद्र दत्ता और अंकित दत्ता: 23 लाख रूपए
- अरुण कुमार और प्रज्ञा दुबे: 63 लाख रूपए
डेढ़ करोड़ रूपए तक का नुकसान होने का दावा
विवेक का कहना है कि उन्होंने और उनके परिवार ने मिलकर करीब डेढ़ करोड़ रूपए तक निवेश किया। उनका आरोप है कि अब तक उनकी रकम वापस नहीं मिली है।
पूरे छत्तीसगढ़ में फैला हो सकता है नेटवर्क
पीड़ितों का अनुमान है कि ठगी की कुल राशि 1000 करोड़ रूपए से अधिक हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का बयान
पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले
अब नए मामले में भी पुलिस उसके वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
पुलिस कर रही निवेशकों की संख्या और रकम की जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कुल कितने लोगों ने निवेश किया, कितनी रकम जुटाई गई और धन का उपयोग कहां किया गया। जांच के दौरान बैंक खातों, निवेश रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।
मामले के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में निवेशक आगे आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में शिकायतों और आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर सरकारी शिक्षिका से रचाई शादी, लोगों के साथ करता था धोखाधड़ी, ऐसे खुला राज
Investment Scam: ट्रेडिंग के नाम पर 2283 करोड़ की ठगी, भोपाल STF ने 2 ठगों को पकड़ा, दुबई में मास्टरमाइंड
निवेश धोखाधड़ी: निवेश के नाम पर डीएसपी से 5 लाख की ठगी, आरोपी फरार
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava