छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

Arun Tiwari | Sept 28, 2026, 21:13 IST
Share
भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें<br>
भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कई स्थलों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

रायपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव किया।

प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में निकली रैली में कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर पहुंचे। कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ते कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी।


कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस का यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में हुए विरोध का हिस्सा था।

भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव और SIR की प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस इन मामलों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर रही है। देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला स्तर पर प्रदर्शन किए।

दुर्ग में भूपेश बघेल की मौजूदगी में मार्च

दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन से कलेक्ट्रेट की ओर पैदल मार्च करते हुए निकले। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पार्टी के कई नेता प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस ने कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सुरक्षा के लिए कई स्तर की बैरिकेडिंग की थी।


प्रदर्शनकारी जब बैरिकेड के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए

उनका पुतला भी जलाया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं का कहना था कि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी है और चुनाव आयोग को उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।

रायगढ़ समेत कई जिलों में बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश

प्रदेश के दूसरे जिलों में भी प्रदर्शन का असर दिखाई दिया। रायगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ते हुए बैरिकेड्स पार किए। महासमुंद में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव

बिलासपुर में भी कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। यहां कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।बलौदाबाजार में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध जताया।


कांग्रेस ने उठाए SIR और मतदाता सूची पर सवाल

कांग्रेस का कहना है कि SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर पार्टी लगातार सवाल उठा रही है। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए चुनाव संबंधी फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा की मांग भी की है। पार्टी का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में ऐसी गड़बड़ियां हुई हैं, जिनसे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। इन आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।


भूपेश बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए

प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के प्रति लोगों का भरोसा बनाए रखना जरूरी है। पार्टी का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया और SIR को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदर्शन
  • SIR विरोध प्रदर्शन
  • भूपेश बघेल
  • ज्ञानेश कुमार
  • मतदाता सूची विवाद छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब