Top News: खबरें काम की... कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द
H-1B वीजा फीस 1 लाख डॉलर रद्द, भारतीय प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत
खबरें काम की | top news:अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने H-1B वीजा पर 1 लाख डॉलर फीस रद्द की। ट्रम्प की नीति को टैक्स माना गया। फैसले से भारतीय IT और टेक पेशेवरों को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति बिना संसद की मंजूरी शुल्क नहीं ले सकते।
ईरान में महंगाई का कहर, रोटी तक EMI में लेने को मजबूर लोग
ईरान में महंगाई चरम पर, तेल 430% और अंडे 345% महंगे हो गए। लोग रोटी, राशन और रोजमर्रा की चीजें EMI पर खरीदने को मजबूर हैं। युद्ध और आर्थिक संकट ने देश की आम जिंदगी पर गंभीर असर डाला है।
एमपी राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, द सूत्र ने पहले ही बताया था संकट में मीनाक्षी
मध्य प्रदेश में चल रहे राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया है। इसके बाद इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। इसकी अधिकृत घोषणा 11 जून की शाम को होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मानसून ने 16 राज्य कवर किए, मुंबई में दस्तक देने को तैयार
मानसून 6 दिन में 16 राज्यों तक पहुंच चुका है। यूपी, कर्नाटक, MP और राजस्थान में तेज बारिश और आंधी से हालात बिगड़े। मुंबई के पास पहुंचते ही अगले 48 घंटे में शहर में बारिश का असर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
PoK में हिंसा, 30 की मौत, 200 से ज्यादा घायल, सीटों पर विवाद
PoK के रावलकोट में JAAC और पुलिस के बीच झड़प में 30 लोग मरे, 200 से ज्यादा घायल। विवाद विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर है, जो कश्मीर से आए शरणार्थियों के लिए आरक्षित थीं।
CID ममता के घर पहुंची, TMC विधायकों ने फर्जी साइन का आरोप लगाया
TMC विवाद के बीच CID टीम ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पहुंची। प्रारंभ में एंट्री रोकी गई, बाद में अतिरिक्त पुलिस के साथ जांच शुरू हुई। बागी विधायकों ने अभिषेक बनर्जी के लेटरहेड पर फर्जी साइन का आरोप लगाया।
जयपुर में पटाखा फैक्ट्री आग, 8 की मौत, अवैध फैक्ट्री दिल्ली युवक चला रहा
जयपुर के खोह नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगी। दो भाइयों सहित आठ लोग मरे। फैक्ट्री दिल्ली निवासी फिरोज चला रहा था। हादसे के बाद मकान और फैक्ट्री मालिक की तलाश जारी है।
भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार तैनात किए, पाकिस्तान से 20 ज्यादा
भारत ने 2026 में पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए। देश का एटमी स्टॉक 180 से बढ़कर 190 हुआ। पाकिस्तान के पास अभी 170 हथियार हैं। रिपोर्ट के अनुसार भारत की तैनाती लगातार बढ़ रही है।
मंत्रालय में 24 अफसर-कर्मचारियों के तबादले, कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय में एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसमें सचिवालय सेवा के 24 अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। वहीं कनिष्ठ सचिवालय सहायकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नेपाल ने भारतीय आमों पर रोक लगाई, कीटनाशक सीमा से ज्यादा मिलने का दावा
जापान के बाद नेपाल ने भी भारतीय आमों के आयात पर रोक लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ खेपों में तय सीमा से अधिक कीटनाशक पाए गए। यह कदम खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन के लिए उठाया गया, व्यापारिक संबंधों को प्रभावित करने के उद्देश्य से नहीं।