Top News: खबरें काम की... ट्रम्प की धमकी: आज रात ईरान पर बड़ा हमला

Jitendra Shrivastava | Jun 11, 2026, 21:36 IST
Photograph: (thesootr)
नमस्कार, ट्रम्प की धमकी: आज रात ईरान पर बड़ा हमला, खार्ग आइलैंड कब्जा; 14 उम्मीदवार निर्विरोध जीतकर पहुंचे राज्यसभा, BJP के ज्यादा। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प ने धमकी दी: आज रात ईरान पर बड़ा हमला, खार्ग आइलैंड कब्जा

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि गुरुवार रात ईरान पर बड़ा हमला होगा। उन्होंने खार्ग आइलैंड और अन्य तेल-गैस केंद्रों पर अमेरिकी कब्जे की योजना का जिक्र किया। भारत ने अपने नाविकों वाले जहाजों पर हमले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।



राज्यसभा चुनाव: 14 उम्मीदवार निर्विरोध जीतकर पहुंचे राज्यसभा, सबसे अधिक BJP से

गुरुवार को कुल 14 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इनमें से 10 भाजपा के और 4 कांग्रेस के हैं। राजस्थान से कांग्रेस के नीरज डांगी और भाजपा के सतीश पूनिया व अलका गुर्जर निर्विरोध चुने गए। गुजरात में भाजपा के सभी चार उम्मीदवार निर्विरोध जीते। मध्यप्रदेश से भाजपा के रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ और महेश केवट की जीत हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



केरल में निपाह वायरस का पहला केस, वेंटिलेटर पर मरीज; 15 क्वारंटीन

केरल के कोझिकोड में 43 साल के मरीज में निपाह वायरस पाया गया। मरीज की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर पर है। राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 15 लोग क्वारंटीन हैं। चार जिलों में शिगेला संक्रमण के 55 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।



मानसून बिहार पहुंचा, यूपी-छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश से 9 मौतें

मानसून ने बिहार में एंट्री कर ली है और 8 दिन में 17 राज्य प्रभावित हुए। अगले 2-3 दिनों में झारखंड, छत्तीसगढ़ और यूपी में आंधी-तूफान की संभावना है। बिहार और यूपी में बिजली गिरने और तूफान से 9 लोगों की मौत हुई, कई जिलों में भारी बारिश और अंधेरा छाया।



आयरलैंड-ब्रिटेन में दंगे: प्रवासियों पर हमला, घर-दुकानें और गाड़ियां जलीं

बेलफास्ट में एक व्यक्ति पर सिर काटने की कोशिश के विरोध में प्रदर्शन हिंसक दंगों में बदल गया। आयरलैंड और ब्रिटेन के कई शहरों में नकाबपोश भीड़ ने घर, दुकान और वाहन लूटे और आग लगाई। लंदन और ग्लासगो में भी प्रवासी विरोधी हिंसा की घटनाएं सामने आईं।



नेपाल ने कहा- भारत सीमा विवाद में तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने स्पष्ट किया कि भारत-नेपाल सीमा विवाद पूरी तरह द्विपक्षीय है। पीएम बलेन शाह के ब्रिटेन की भूमिका वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि समाधान दोनों देशों की बातचीत से ही होगा। तकनीकी टीमें सीमा निर्धारण और अतिक्रमण मामलों पर काम कर रही हैं।



4 दिन में TMC के 4 राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा, कल्याण बोले- चुनें मुझे या अभिषेक

पिछले चार दिन में TMC के चार राज्यसभा सांसदों ने पार्टी और सदन से इस्तीफा दिया। 20 लोकसभा सांसद अलग गुट बना चुके हैं। कल्याण बनर्जी ने साफ किया कि ममता बनर्जी को तय करना होगा कि वे उनके साथ हैं या अभिषेक बनर्जी के साथ।



राम मंदिर दान विवाद: अब अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप, PMO तक पहुंचा मामला

अयोध्या के राम मंदिर में दानपात्रों से करोड़ों रुपए गायब होने का आरोप लगा है। सपा (समाजवादी पार्टी) प्रमुख अखिलेश यादव ने 7 जून 2026 को यह बात सोशल मीडिया पर उठाई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी आरोपों को गलत बताया। मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा और बीजेपी नेता ने PM को शिकायती पत्र भेजा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



SC की तल्ख टिप्पणी: पत्नी नौकरानी नहीं, महिलाएं देश की नेशन बिल्डर हैं

देशभर में सड़क हादसों में जान गंवाने वाली गृहिणियों के परिवारों को मुआवजा देने पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा कि घर संभालने वाली महिलाओं को राष्ट्र निर्माता (नेशन बिल्डर) का दर्जा मिलना चाहिए। कोर्ट के अनुसार गृहिणियों के कार्यों की तुलना किसी पेशेवर से करके उनका योगदान कम नहीं आंक सकते हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 17 करोड़ के फर्जीवाड़े में एमपी का कारोबारी गिरफ्तार

सेंट्रल जीएसटी की टीम ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह गिरफ्तारी जीएसटी फर्जीवाड़े के एक गंभीर मामले में हुई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राम मंदिर
  • मानसून
  • निपाह वायरस
  • राज्यसभा चुनाव
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • top news
  • नेपाल
  • खबरें काम की