ram mandir donation
राम मंदिर दान विवाद: अब अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप, PMO तक पहुंचा मामला
Jitendra Shrivastava | Published:
Photograph: (thesootr)
AYODHYA. अयोध्या राम मंदिर के दानपात्र से करोड़ों गायब होने का आरोप अखिलेश यादव ने लगाया। ट्रस्ट ने नकारा। मामला PMO तक पहुंचा, नृपेंद्र मिश्र ने बंद कमरे में बैठक की।
समझें क्या है पूरा मामला...
- राम मंदिर के दानपात्र से करोड़ों गायब, सियासत गरमाई।
- अखिलेश के आरोप, ट्रस्ट का इनकार, PMO सतर्क।
- दान विवाद में नृपेंद्र मिश्र की बंद कमरे में बैठक।
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद में BJP नेता ने लिखा PM को पत्र।
- महंत बोले- जांचकर्ताओं की निष्पक्षता पर भी उठ रहे सवाल।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी आरोपों को गलत बताया। मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचा और बीजेपी नेता ने PM को शिकायती पत्र भेजा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि ऑडिट जारी है और अब तक कोई गड़बड़ी नहीं मिली।
अयोध्या के राम मंदिर का नाम आते ही करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ जाती है। अब यही मंदिर एक बड़े राजनीतिक विवाद के केंद्र में है। दानपात्रों में हेराफेरी के आरोपों ने पूरे देश में हलचल मचा दी।
शंकराचार्य का आरोप
अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि मंदिर के निर्माण के दौरान आसपास के प्लॉट बिकने लगे। कुछ ही मिनटों में करोड़ों रुपये के प्लॉट बिक जाते थे। स्वामी ने चंपत राय का नाम लेते हुए कहा कि वह पहले से ही वहां मौजूद थे और 'चंपत' का अर्थ ही होता है लेकर भाग जाना।
अखिलेश ने दागे सवाल
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने भी दान-पात्रों की गिनती और चढ़ावे में बड़ी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की पूर्व सपा सरकार में मंत्री रहे पवन पांडे ने दान की रकम में 7.5 करोड़ रुपये तक गायब होने की आशंका जताई।
ट्रस्ट ने किया इनकार
PMO और BJP में भी खलबली
राम मंदिर निर्माण समिति (Ram Mandir Nirman Samiti) के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र को 13 जून को अयोध्या आना था, लेकिन विवाद के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होंने तुरंत अयोध्या पहुंचने का निर्णय लिया।
मिश्र ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक की। इस बंद कमरे की बैठक में मुख्य रूप से चढ़ावे की राशि, उसके उपयोग और पूरे लेखा-जोखे को लेकर चर्चा हुई।
महंत ने जांच की उठाई मांग
नयन दास ने यह भी कहा कि वर्तमान में जांच करने वालों की निष्पक्षता पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिससे लोगों के मन में संदेह पैदा हो रहा है। महंत ने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि सब एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंत में भगवान सब देख रहे हैं और न्याय भी वही करेंगे।
कुछ रिपोर्टों में गिरफ्तारी की बात भी
अखिलेश ने बयान अस्पष्य बताया
अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच की दिशा क्या होगी। क्या ऑडिट से कुछ निकलेगा? या यह मामला सियासी जुबानी जंग बनकर रह जाएगा? जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
अयोध्या राम मंदिर से करोड़ों की चोरी का दावा, अखिलेश बोले- जांच हो, ट्रस्ट का इनकार
SC की तल्ख टिप्पणी: पत्नी नौकरानी नहीं, महिलाएं देश की नेशन बिल्डर हैं
सरकारी कंपनी REC का PFC में विलय, राष्ट्रपति की मंजूरी मिली
क्या 30 जून से बंद होंगे कागजी नोट? सरकार ने बताया सच्चाई
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari