Top News: खबरें काम की... इंडियन क्रू GFS गैलेक्सी पर ईरान का हमला
GFS गैलेक्सी पर ईरान का हमला, 10 भारतीय थे सवार, भारत ने की निंदा
खबरें काम की | top news:ओमान के तट के पास एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक व्यापारी जहाज पर हमला हुआ है। इस जहाज का नाम 'GFS गैलेक्सी' बताया जा रहा है। जहाज पर कुल 11 भारतीय नागरिक सवार थे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अब निजी कंपनियां बनाएंगी मिसाइलें, सरकार का रक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव
भारत के रक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार निजी कंपनियों को मिसाइल निर्माण की अनुमति देने की तैयारी में है। अस्त्र मार्क-2 जैसी मिसाइलों के उत्पादन में निजी भागीदारी बढ़ सकती है। बढ़ती घरेलू और वैश्विक मांग को देखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है।
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, गालिबाफ ने दी सख्त चेतावनी
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी हमलों के बाद ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एकतरफा समझौतों का दौर खत्म हो चुका है। गालिबाफ ने वादा तोड़ने पर अमेरिका को कीमत चुकाने की चेतावनी दी है।
मार्टियर्स डे से पहले महबूबा मुफ्ती नजरबंद, बेटी ने लगाए गंभीर आरोप
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को कथित तौर पर नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर यह दावा किया। प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह घटनाक्रम मार्टियर्स डे से पहले सामने आया है।
पहाड़ों पर आफत, मैदानों में सूखा: पहलगाम में बादल फटा, उत्तराखंड में भूस्खलन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई खेतों को नुकसान पहुंचा और सड़क बह गई। उत्तराखंड के विकासनगर में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में मानसून कमजोर पड़ा है। पाकिस्तान से आ रही सूखी हवाओं ने बारिश पर असर डाला है।
15 भारतीयों की मौत, रिवॉर्ड ट्रिप पर गए थे वियतनाम, कैप्टन गिरफ्तार
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में 15 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। हादसे के बाद बोट कैप्टन को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। मृतक पर्यटक कंपनी की रिवॉर्ड ट्रिप पर वियतनाम गए थे। जांच में खराब मौसम और ऊंची लहरों की बात सामने आई है।
500 साल पुराने मंदिर में 22 करोड़ का घोटाला, सोना-चांदी का रिकॉर्ड नहीं
राजस्थान के नागौर में भी अयोध्या जैसा दान घोटाला सामने आया है। यह मामला बुटाटी स्थित करीब 500 साल पुराने संत चतुरदासजी महाराज मंदिर से जुड़ा है। जिला कलेक्टर के आदेश पर बनी जांच कमेटी ने बड़ी वित्तीय गड़बड़ी पकड़ी है। कमेटी ने कुल 22.74 करोड़ रुपए के गबन का अनुमान लगाया है। अध्यक्ष सहित 11 पदाधिकारियों के खिलाफ FIR की सिफारिश की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी : कांकेर बॉर्डर पर मिला हथियारों का डंप
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक डंप को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम आलपरस और गुमचुर के बीच स्थित जंगल-पहाड़ी इलाके में की गई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
महादेव सट्टा केस : श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। श्रीलंका में पुलिस ने 147 भारतीय युवकों को हाउस अरेस्ट किया है। इन सभी युवकों के पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी सिकंदर प्रसाद ने इन्हें नौकरी का झांसा देकर भेजा था। पुलिस अब फरार मुख्य आरोपी सिकंदर की तलाश कर रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...