Top News: खबरें काम की... Facebook-Instagram दुनियाभर में ठप
ट्रम्प का दावा: ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की
खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की। अमेरिकी सेना ने इसे नाकाम किया। ट्रम्प ने ईरान को चेताया कि अपनी हरकतें सुधारें और समझौते की शर्तों का पालन करें।
अमेरिका-ईरान छह मुद्दों पर सहमत, जिनेवा में समझौते पर जल्द होंगे हस्ताक्षर
अमेरिका और ईरान ने छह मुख्य मुद्दों पर प्रारंभिक सहमति बना ली है। जिनेवा में इस हफ्ते समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। डील में युद्ध रोकना, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी शामिल है। अंतिम मंजूरी बाकी है।
Facebook और Instagram दुनियाभर में ठप, लाखों यूजर्स लॉगिन में परेशान
भारत और दुनिया के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम फेसबुक और इंस्टाग्राम ठप हो गए। लाखों यूजर्स लॉगिन और फीड रिफ्रेश में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक शिकायतें रात 7 बजे से बढ़ीं, समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका की खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को राहत देने से इनकार कर दिया है। शुक्रवार, 12 जून को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी हो तब उसमें हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप से थोक में फ्यूल लेने पर लगी रोक
साल 2007 में जब एप्पल ने पहला आईफोन लॉन्च किया, उसी साल से दुनिया में जन्म दर घटना शुरू हुई। अब दो नई रिसर्च में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन का इस गिरावट से सीधा संबंध हो सकता है। अमेरिका में फर्टिलिटी रेट 22 प्रतिशत तक गिर चुकी है, और सबसे ज्यादा असर युवाओं पर देखा गया है। आखिर रिसर्चर्स ने क्या पाया, जानिए पूरी रिपोर्ट में। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कोलकाता में सरकारी बिल्डिंग में आग, 4 हजार EVM जलीं; साजिश की आशंका
कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में लगी आग से लगभग 4 हजार EVM नष्ट हो गईं। ये मशीनें विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर इस्तेमाल हुई थीं। मंत्री कौशिक चौधरी ने साजिश की आशंका जताई, वहीं TMC और AAP ने भाजपा से जवाब मांगा। मामले की जांच जारी है।
मानसून पहुंचा झारखंड-ओडिशा, 22 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। झारखंड और ओडिशा में दस्तक के साथ 9 दिन में 19 राज्य मानसून की चपेट में आ चुके हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 22 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, आंधी-बारिश में MP में 4 लोगों की मौत हुई।
ममता की हार के 14 दिन बाद TMC में बगावत, 19 सांसद अलग गुट बनाने को तैयार
ममता बनर्जी की पार्टी TMC में बगावत शुरू हो गई है। 19 सांसदों ने 18 मई को स्पीकर को पत्र भेजा और अलग गुट बनाने की मांग की। यह कदम ममता की हार के 14 दिन बाद सामने आया। रविवार को बागी गुट CM शुभेंदु अधिकारी के साथ दिल्ली में मीटिंग करेगा।
मई में महंगाई दर 3.93% पर, खाने-पीने और ट्रांसपोर्ट महंगे हुए
देश में खुदरा महंगाई लगातार पांचवे महीने बढ़ी। मई में यह 3.93% पर पहुंच गई, जो अप्रैल के 3.48% से अधिक है। खाने-पीने की वस्तुएं और ट्रांसपोर्टेशन महंगे हुए। यह 16 महीनों में सबसे तेज उछाल है और RBI के 4% लक्ष्य के करीब पहुंच गई है।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला : परीक्षा परिणाम के बाद नहीं बदलेगी कैटेगरी
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने TET शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में ऑनलाइन आवेदन के दौरान हुई मामूली चूक के कारण चयन प्रक्रिया से बाहर हुए छह अभ्यर्थियों की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अभ्यर्थियों ने ओबीसी नॉन-क्रिमी लेयर की जगह ओबीसी क्रिमी लेयर का चयन किया था, जिससे उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...