पेट्रोल डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप से थोक में फ्यूल लेने पर लगी रोक
Aman Vaishnav | Jun 12, 2026, 10:41 IST
पेट्रोल पंप से थोक में तेल लेने पर लगी रोक
देश में डीजल की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने नए नियम लागू किए हैं। कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स अब पेट्रोल पंप से तेल नहीं खरीद पाएंगे। साथ ही डीजल खरीदने की एक लिमिट भी तय कर दी गई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स के पेट्रोल पंपों से तेल खरीदने पर रोक लगा दी है।
- इन बड़े उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का पेट्रोल-डीजल केवल बल्क सेल पॉइंट्स से ही खरीदना होगा।
- बाजार में थोक और खुदरा कीमतों में 39 रुपए से ज्यादा का बड़ा अंतर आ गया है।
- पेट्रोल पंपों पर भीड़ और जमाखोरी रोकने के लिए डीजल खरीदने की एक डेली लिमिट भी तय की गई है।
- सरकार का यह नया आदेश फिलहाल एक बार में अधिकतम 90 दिनों तक लागू रह सकता है।
पेट्रोल- डीजल बिक्री के नियमों में बदलाव
स्थिति को संभालने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया। सरकार ने मोटर स्पिरिट और हाई स्पीड डीजल आदेश 2026 जारी किया है।
इस नए आदेश के तहत तेल कंपनियों और पेट्रोल पंप मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बड़े और थोक ग्राहकों को रिटेल आउटलेट से ईंधन नंही बेचने को कहा गया है। सरकार का यह प्रतिबंध एक बार में 90 दिनों तक लागू रहेगा।
29f3d70d-3d1
क्यों पैदा हुई ऐसी स्थिति?
उदाहरण से समझिए कि दोनों कीमतों में कितना अंतर है।
| ईंधन का प्रकार | खुदरा कीमत | थोक कीमत | कीमतों में अंतर |
| डीजल (प्रति लीटर) | 95.20 रुपए | 134.50 रुपए | 39.30 रुपए |
5fcd4cdd-312
आम जनता और वाहनों के लिए खरीद सीमा
अब खुदरा दुकानों या पेट्रोल पंपों पर डीजल केवल वाहनों के असली ईंधन टैंक में भरा जाएगा। इसके अलावा पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा मंजूर किए गए खास कंटेनरों में ही भरा जाएगा।
कोई भी ग्राहक या वाहन एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल ही खरीद सकता है। इससे ज्यादा तेल एक बार में नहीं दिया जाएगा।
पेट्रोल पंप से खरीदे गए डीजल को कोई भी व्यक्ति दोबारा किसी और को नहीं बेच सकेगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब CNG-PNG के दामों में बढ़ोतरी, जानें नए रेट्स
मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत: एक लीटर पर इतनी है सरकार की कमाई
पेट्रोल के महंगे दिन खत्म! लॉन्च हुईं देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स और कार
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava