Top News: खबरें काम की... उत्तराखंड टनल हादसा: 7 की मौत, पहाड़ों पर बारिश का कहर
राष्ट्रपति का संदेश: सिंधु जल संधि रोकना किसानों के हित में कदम
खबरें काम की | top news:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने सिंधु जल संधि के निलंबन को किसानों के हित में अहम फैसला बताया। राष्ट्रपति ने विकसित भारत के लक्ष्य, राष्ट्रीय सुरक्षा और छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार व समाज की साझी जिम्मेदारी पर जोर दिया।
उत्तराखंड टनल हादसा: 7 मौतें, पहाड़ों में बारिश का कहर जारी
उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से बड़ा हादसा हुआ। हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पहाड़ों में बारिश से हालात बिगड़े हैं। सांसद अनिल बलूनी की कार पर बोल्डर गिरा और हिमाचल में लैंडस्लाइड से रेल सेवाएं प्रभावित हुईं।
स्वतंत्रता दिवस पर वीरों का सम्मान, 78 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड
स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसमें 19 शौर्य चक्र समेत 13 मरणोपरांत सम्मान शामिल हैं। मेजर आदित्य प्रताप सिंह को दूसरी बार शौर्य चक्र मिला है।
नेतन्याहू का ब्रिटेन पर बड़ा हमला, ‘इस्लामिक रिपब्लिक’ कहकर घेरा
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ब्रिटेन को लेकर विवादित बयान दिया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने ब्रिटेन की तुलना ‘इस्लामिक रिपब्लिक’ से कर दी। नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उनका देश किसी अन्य देश को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।
जनगणना 2027 में अब पूछी जाएगी जाति, आधार, वोटर आईडी की जानकारी जरूरी
केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के लिए 40 सवालों को अधिसूचित कर दिया है। इसमें पहली बार हर व्यक्ति की जाति पूछी जाएगी। पहले सिर्फ अनुसूचित जाति और जनजाति की गिनती होती थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
CJP के सौरव दास ने बार काउंसिल से पूछा हिसाब, सालभर में 14 करोड़ कैसे खर्च हुए.?
सौरव दास ने एक पोस्ट से बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को घेर लिया। उन्होंने बीसीआई के खर्च पर सीधा सवाल उठाया। सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक दास ने लिखा कि बीसीआई ने एक साल में 14 करोड़ रुपए खर्च किए। यह खर्च मीटिंग और कॉन्फ्रेंस पर हुआ। उनका सवाल था कि यह पैसा कहां और कैसे खर्च हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जापान में बारिश का कहर, एक घंटे में बरसा पूरे महीने का पानी
जापान के चिबा प्रांत में रिकॉर्ड बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। महज एक घंटे में 115 मिमी पानी बरसा, जो अगस्त की सामान्य मासिक बारिश के बराबर है। बाढ़ और भूस्खलन से 4 लोगों की मौत हुई है। नारिता एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे और पहली बार लेवल-5 चेतावनी जारी की गई।
सुप्रीम कोर्ट से NALSAR छात्रों को बड़ी राहत: वकालत पंजीकरण पर लगी रोक रद्द
हैदराबाद की NALSAR यूनिवर्सिटी हैदराबाद ऑफ लॉ देश के प्रतिष्ठित लॉ संस्थानों में गिनी जाती है। यहां के 2026 बैच के छात्रों का वकालत पंजीकरण BCI (Bar Council of India) ने रोक दिया था। इस फैसले पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने सख्त एतराज जताया। कोर्ट ने BCI को नोटिस भेजते हुए साफ कहा कि छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
निकाय चुनाव विवाद: डोटासरा बोले- OBC आरक्षण में गड़बड़ी, खर्रा ने कहा- आंकड़े गलत हो सकते
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर जयपुर में 13 अगस्त, गुरुवार को महापौर, जिला अध्यक्ष, की आरक्षण लॉटरी हुई। इसके बाद ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासी माहौल गरम हो गया। कांग्रेस ने सीधा आरोप लगाया कि सरकार ने ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग की हिस्सेदारी जानबूझकर घटाई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के भाई पर आरोप, 2 करोड़ में हड़पी 10 करोड़ की जमीन
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के भाई पर हाउसिंग बोर्ड की जमीन हथियाने के आरोप लगे हैं। सरकार को मिली शिकायतों में कहा गया है कि धर्मेंद्र यादव ने हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर 10 करोड़ की जमीन को 2 करोड़ रुपए में खरीद लिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...