Top News: खबरें काम की... होर्मुज हमलों के बाद भारत आ रहे 11 जहाज अटके
ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी, सैन्य कार्रवाई से नहीं खुलेगा समुद्री रास्ता
top news | खबरें काम की: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरानी सेना ने साफ कहा है कि समुद्री रास्ता किसी दबाव या सैन्य कार्रवाई से नहीं खुलेगा। ईरान के मुताबिक होर्मुज को खोलने के लिए उसकी शर्तों और अधिकारों का सम्मान करना जरूरी होगा।
होर्मुज हमलों पर भारत ने दर्ज कराया विरोध, 11 जहाज अटके
होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने ईरानी दूतावास के अधिकारी को तलब कर आपत्ति दर्ज कराई। हमलों में भारतीय नाविक की मौत हुई, जबकि कई घायल हुए हैं। भारत ने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और तनाव कम करने की अपील की है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली रक्षा रणनीति, 10 लाख करोड़ के सौदे
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने रक्षा तैयारियों को नई दिशा दी है। पिछले 14 महीनों में सेना के आधुनिकीकरण के लिए करीब ₹9.80 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। सरकार का फोकस अब सीमित कार्रवाई से आगे बढ़कर लंबी और बहुस्तरीय युद्ध क्षमता विकसित करने पर है।
CBSE की 3 लैंग्वेज पॉलिसी पर SC की रोक नहीं, बोला- भाषा सीखना कभी बेकार नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE की नई थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि किसी भी भाषा का ज्ञान हमेशा उपयोगी होता है। हालांकि, नीति लागू करने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर केंद्र और CBSE से जवाब मांगा गया है। मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।
मानसून पर ब्रेक से बढ़ी गर्मी, 11 साल में जुलाई का तीसरा सूखा दौर
जुलाई में देश के कई हिस्सों में मानसून की रफ्तार थम गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी में सूखे हालात के बीच उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस होने की वजह हीट इंडेक्स है।
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा, जम्मू कोर्ट से वारंट जारी
पहलगाम आतंकी हमले की जांच में लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। जम्मू की विशेष अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। NIA ने चार्जशीट में हाफिज पर हमले की साजिश रचने और भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप लगाए हैं।
श्रीसांवलिया सेठ का भंडार खुला, पहले चरण में 10 करोड़ 11 लाख का चढ़ावा
मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलिया सेठ मंदिर, चित्तौड़गढ़ में सोमवार को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अवसर पर ठाकुरजी का भंडार खोला गया। शाम तक पहले चरण की गणना पूरी हुई जिसमें 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छत्तीसगढ़ विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, 17 जुलाई को चर्चा
कांग्रेस ने विधानसभा में बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार विभिन्न मोर्चों पर विफल रही है। कानून-व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
CGPSC 2021 : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेदाग अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की 2021 परीक्षा में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। बिलासपुर हाईकोर्ट ने बेदाग अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अब सरकार की इस याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...