Top News: खबरें काम की... मानसून अलर्ट: MP बॉर्डर पर एंट्री
ईरान-अमेरिका डील: न्यूक्लियर रोक, होर्मुज खुलने पर सहमति
खबरें काम की | top news:अमेरिका और ईरान के बीच बड़ा शांति समझौता ड्राफ्ट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर सहमत है। बदले में अमेरिका तेल प्रतिबंधों में राहत देगा और जब्त संपत्तियां लौटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
इजरायल का लेबनान पर हमला, बेरूत में तबाही से बढ़ा तनाव
इजरायल ने अमेरिका-ईरान समझौते से पहले लेबनान की राजधानी बेरूत पर भीषण हवाई हमले किए। हिजबुल्ला से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया। कई इलाकों में धुएं के गुबार उठे। ईरान ने इसे लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है, जिससे मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ गया है।
सोलापुर हादसा: पिकअप कुएं में गिरा, 8 की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र के सोलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 15 लोगों से भरा पिकअप कुएं में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 7 लोग घायल हैं। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
G7 समिट से पहले मोदी पहुंचे फ्रांस, मैक्रों से की मुलाकात, 12 डील संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिनों के फ्रांस-स्लोवाकिया दौरे पर हैं। रविवार को उन्होंने फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मिलकर 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मानसून अलर्ट: MP बॉर्डर पर एंट्री, 12 मौतें बारिश-आंधी से
मानसून छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक पहुंच गया है और जल्द ही मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा। देश के कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव है। आंधी-बारिश और बिजली गिरने से यूपी-झारखंड में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पर्यावरण मंत्रालय की हसदेव कोल ब्लॉक को मंजूरी, पहले चरण में कटेंगे 98 हजार पेड़
Raipur. केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने छत्तीसगढ़ के हसदेव-अरण्य क्षेत्र में स्थित केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक के लिए वन भूमि के उपयोग की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार इस परियोजना के कारण लगभग 4.48 लाख पेड़ों की कटाई होगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भारतीय सेना की नई यूनिफॉर्म: स्वदेशी बंदी जैकेट को मिली जगह, जानें क्या बदला
भारतीय सेना ने 'आर्मी यूनिफॉर्म-2026' नाम से 174 पेज की नई गाइडबुक जारी की है। इसमें औपनिवेशिक दौर के कई नियम हटाए गए हैं। परेड में रिव्यूइंग ऑफिसर के लिए तलवार रखना अब अनिवार्य नहीं रहा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
SEBI का नाम लेकर साइबर ठगी, फर्जी ऐप से लगाया 27 लाख का चूना
भीलवाड़ा में शेयर मार्केट और IPO (Initial Public Offering) में मुनाफे का लालच देकर एक युवक और उसके परिवार से 26.98 लाख रुपए की ठगी हुई। ठगों ने खुद को SEBI रजिस्टर्ड बताया और फर्जी मोबाइल ऐप के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बांग्लादेश में राम प्रतिमा प्रोजेक्ट रुका, कट्टरपंथी दबाव का दावा
बांग्लादेश के गैबांधा में 82 फीट ऊंची राम प्रतिमा का निर्माण रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि कट्टरपंथी संगठनों के दबाव के बाद यह फैसला लिया गया। 2025 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट पर 17 करोड़ रुपए खर्च होने थे। अब फंडिंग जांच और निर्माण हटाने की मांग भी उठ रही है।
अमेरिका पर प्रियंका का हमला, सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल
अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद प्रियंका गांधी ने सरकार और विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की चुप्पी शर्मनाक है। अमेरिका माफी की बजाय धमकी दे रहा है। इस मामले ने भारत-अमेरिका रिश्तों और कूटनीतिक रुख पर नई बहस छेड़ दी है।