Top News: खबरें काम की... इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 38 लोगों की मौत
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 38 लोगों की मौत
खबरें काम की |top news:इंडोनेशिया में आए तेज भूकंप ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है। 7.7 तीव्रता के झटकों से इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई आफ्टरशॉक के बाद लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। सुनामी अलर्ट बाद में हटा लिया गया।
होर्मुज पर ट्रम्प का दावा, ईरान ने कहा- कब्जा नहीं कर सकते
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दिए बयान पर ईरान ने कड़ा जवाब दिया है। ट्रम्प ने इसे अमेरिका का इलाका बनाने की बात कही थी। ईरान ने कहा कि यह उसका हिस्सा था, है और रहेगा। होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में शामिल है।
पीएम मोदी ने लाल किले पर लगातार 13वीं बार फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को किया संबोधित
देश आज स्वतंत्रता दिवस का 80वां जश्न मना रहा है। दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राष्ट्रीय समारोह की अगुवाई कर रहे हैं। इस बार का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है, क्योंकि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न भी इसी मौके पर मनाया जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
यूपी में नदियां उफान पर, MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में मानसून का असर तेज हो गया है। यूपी में गंगा, यमुना समेत 11 नदियां खतरे के निशान के करीब हैं। वाराणसी में कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। MP के 12 जिलों और राजस्थान के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल में लैंडस्लाइड से जनहानि हुई है।
चमोली टनल में 8वां शव मिला, 2 मजदूरों की तलाश जारी
उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। करीब 42 घंटे बाद टीमों ने 8वां शव बरामद किया है। टनल में अब भी दो मजदूर लापता हैं। पानी और दलदल के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। 7 पंप मशीनों की मदद से टनल से पानी निकाला जा रहा है।
बंदी सिखों की रिहाई को प्रदर्शन, चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस से झड़प
बंदी सिखों की रिहाई और जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका। हालात संभालने के लिए वाटर कैनन और ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
अलवर की तेल पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग, ऊंची लपटें और धुएं से मचा हड़कंप
अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक तेल पैकिंग फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करवाया गया। 12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
CG Jail Release : स्वतंत्रता दिवस पर 101 उम्रकैदी रिहा, बिलासपुर से सर्वाधिक
79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की जेलों में बंद उम्रकैद की सजा काट रहे 101 बंदियों को बड़ी राहत देते हुए उनकी समय पूर्व रिहाई का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य की पांच प्रमुख केंद्रीय जेलों—बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर से पात्र कैदियों को निर्धारित विधिक और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत रिहा किया जा रहा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अग्निवीरों को सरकारी जॉब में 10 फीसदी आरक्षण, नीट, जेईई की कोचिंग फ्री
स्वतंत्रता दिवस पर सरकार ने जेन ज़ी पर फोकस किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने रोजगार को लेकर कुछ अहम घोषणाएं की है। अग्निवीरों को सरकारी जॉब के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का एलान किया है। वहीं यौवन को नीट, जेईई, एसएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग का ऐलान किया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...