अलवर की तेल पैकिंग फैक्ट्री में भीषण आग, ऊंची लपटें और धुएं से मचा हड़कंप
Jageshwar prasad | Aug 15, 2026, 12:27 IST
मस्टर्ड ऑयल पैकिंग फैक्ट्री में आग
अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक तेल पैकिंग फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जल गया। आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करवाया गया। 12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- अलवर के मस्टर्ड ऑयल पैकिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
- 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, किया जा रहा काबू।
- दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे, अभी भी धुआं निकल रहा।
- आसपास की फैक्ट्रियों को करवाया खाली, करोड़ों के नुकसान की आशंका।
- तेल-पैकिंग सामग्री ने आग को बनाया विकराल, इसीलिए बढ़ी समस्या।
आग सुबह करीब 6 बजे लगी और तेल व पैकिंग सामग्री होने के कारण कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया है और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
कैसे लगी आग?
फैक्ट्री से ऊंची लपटें और धुआं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
अलवर के मस्टर्ड ऑयल पैकिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग
क्या कार्रवाई की गई?
आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली कराया गया है, ताकि आग फैलने पर किसी तरह की जनहानि न हो। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
अलवर के मस्टर्ड ऑयल पैकिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग
कितना हुआ नुकसान?
हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, दमकलकर्मियों की प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकने की है।
ये भी पढ़ें:-
चलती कार में लगी भीषण आग, कांग्रेस नेता सहित 4 लोग जिन्दा जले
लोकार्पण से एक दिन पहले रिफाइनरी में भीषण आग, पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित
कोटा के मॉल में भीषण आग, कई कोचिंग संस्थान कराए खाली, लपटों पर काबू पाने मं जुटीं 14 दमकल गाड़ियां
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj