कोटा के मॉल में भीषण आग, कई कोचिंग संस्थान कराए खाली, लपटों पर काबू पाने मं जुटीं 14 दमकल गाड़ियां

Ashish Bhardwaj | Apr 29, 2026, 15:18 IST
Share
Ashish Bhardwaj (92)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में कोटा के सिटी मॉल में भीषण आग लग गई है। आग इतनी जबरदस्त थी कि दमकल की 14 गाड़ियों को आग को काबू पाने में 2 घंटे से भी अधिक का समय लग गया। सुरक्षा को देखते हुए कई कोचिंग संस्थान खाली कराए गए।

News In Short

  • कोटा के सिटी मॉल में भीषण आग लग गई, इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
  • मॉल में आग लगाने के कारण आसपास के कई कोचिंग संस्थानों को खाली करवाया।
  • दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
  • मॉल में कम लोग होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई, स्थिति अब नियंत्रित है।
  • प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जांच जारी है।

News In Detail

राजस्थान में कोटा के झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग मॉल के पिछले हिस्से में स्थित एक दुकान में लगी। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। तेज लपटों और धुएं के साथ आग तेजी से फैलने लगी, जिसका असर मॉल के पास स्थित कोचिंग संस्थानों तक पहुंचा। घटना के बाद तुरंत कोचिंग संस्थानों को खाली करवाया गया और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दमकल ने संभाला मोर्चा

घटना के बाद सिटी मॉल और आसपास के इलाकों में भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मॉल के आसपास जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर नगर निगम के अग्निशमन विभाग की 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाना शुरू किया। अग्निशमन अधिकारी अमजद खान के अनुसार आग के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और केवल धुआं फैल रहा है।



image-1777445091283
image-1777445091283


मॉल में कम लोग होने से टली बड़ी दुर्घटना

आग उस वक्त लगी जब मॉल के अधिकांश शोरूम और दुकानें खुलने की तैयारी कर रही थीं। मॉल में ज्यादा लोग नहीं थे, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना टल गई। आग मॉल के एक हिस्से में लगी थी, लेकिन उसकी लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं, जिससे मॉल के आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मॉल प्रबंधन ने त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए लोगों को बाहर निकाला और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।



image-1777445106872
image-1777445106872


कोचिंग संस्थान ऐसे हुए खाली

कोचिंग संस्थान के इंचार्ज ने बताया कि वह अपने ऑफिस में मौजूद थे जब उन्हें लगभग 10:30 बजे जलने की गंध आई। बाहर आकर देखा तो सिटी मॉल से आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए बिल्डिंग को खाली करना शुरू किया और सभी बच्चों को क्लास से बाहर निकाला।

आग के कारणों की जांच

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़:-

गुलाबी नगरी का फीका पड़ रहा रंग, क्या जयपुर खो देगा वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा?

आसाराम को मिली राहत, हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ाई

महंगी गाड़ियों के दिखाए नकली एक्सीडेंट, करोड़ों का घोटाला उजागर, 17 आरोपियों पर केस दर्ज

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 चार साल से कोर्ट में अटकी, मेडिकल कॉलेजों में 2500 से ज्यादा पद खाली

Tags:
  • राजस्थान
  • कोटा
  • दमकल
  • कोचिंग संस्थान
  • सिटी मॉल में भीषण आग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा