असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 चार साल से कोर्ट में अटकी, मेडिकल कॉलेजों में 2500 से ज्यादा पद खाली

Jageshwar prasad | Apr 29, 2026, 12:33 IST
Share
Ashish Bhardwaj (99)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 नियमों में बदलाव के कारण 4 साल से कोर्ट में अटकी है। परिणाम आने के बावजूद चयनितों को नियुक्ति नहीं मिली है, जिससे सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2547 पद खाली हैं।

News In Short

  • चयन प्रक्रिया के वेटेज बदलाव ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को कोर्ट में उलझाया।
  • नवंबर 2024 में रिजल्ट आने के बाद भी नियुक्ति को तरस रहे अभ्यर्थी।
  • 2021 की भर्ती पर नए 90:10 अंक के नियम को लागू करने पर छिड़ा है विवाद।
  • नियुक्ति में देरी से अभ्यर्थियों के ओवरएज होने और फैकल्टी की कमी का संकट गहराया।
  • प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में करीब 42% पद वर्तमान में खाली हैं।

News In Detail

Ajmer: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 पिछले 4 साल से न्यायपालिका के चक्कर काट रही है। चयन प्रक्रिया के प्रावधानों में हुए बदलाव ने इस भर्ती को एक ऐसे कानूनी जाल में फंसा दिया है, जिससे बाहर निकलने का रास्ता फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। परिणाम आने के बाद भी अभ्यर्थी नियुक्तियों के लिए भटक रहे हैं।

विवाद की जड़ है 90:10 बनाम 40:40:20

विवाद की शुरुआत चयन प्रक्रिया के वेटेज को लेकर हुई। 2021 के विज्ञापन में चयन केवल साक्षात्कार से होना था, लेकिन आवेदन अधिक होने पर लिखित परीक्षा का विकल्प रखा गया था। इससे पहले 2020 की भर्ती में वेटेज 40 (परीक्षा): 40 (साक्षात्कार): 20 (योग्यता) था। 23 मई 2022 को सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए लिखित परीक्षा को 90 अंक और साक्षात्कार को केवल 10 अंक का कर दिया।

कुछ अभ्यर्थियों ने मांग की कि यह नया संशोधित नियम 2021 की भर्ती पर भी लागू हो, जबकि कुछ इसके विरोध में थे। इसी कानूनी खींचतान के कारण मामला आज भी कोर्ट में लंबित है।

प्रशासनिक और शैक्षणिक संकट

इस देरी का सीधा खामियाजा प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, छात्रों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों की बात करें तो इस शैक्षणिक वर्ग के कुल 5991 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 2547 पद खाली पड़े हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों और फैकल्टी की कमी के कारण मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण में बाधा आ रही है।

वहीं छात्रों की बात करें तो, भर्ती लंबी खिंचने के कारण कई योग्य अभ्यर्थी अब सरकारी नौकरी की निर्धारित आयु सीमा पार करने की कगार पर हैं।

भर्ती का घटनाक्रम

विज्ञप्ति जारी: 27 नवंबर 2021 (कुल 337 पद)

लिखित परीक्षा: मई 2022

परिणाम की घोषणा: नवंबर 2024

वर्तमान स्थिति: परिणाम के डेढ़ साल बाद भी नियुक्ति का इंतजार।

ये भी पढ़ें:-

जयपुर में 8 बड़े अफसरों पर 32 लाख का जुर्माना, तीन गुना किराया वसूलने की तैयारी

NEET UG के छात्रों को सरकार ने दी बड़ी राहत, MBBS सीटों में होगी बंपर बढ़ोतरी

भिवाड़ी में क्राउन रबर पॉलीमर फैक्ट्री में आग, दूसरी बार भीषण अग्निकांड; घंटों धधकती रही लपटें

एमपी के गैंगस्टर मुख्तार मलिक की हत्या में 11 को उम्रकैद, मछली ठेके पर हुई थी लड़ाई

Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • RPSC
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा